herzindagi
destinations in india that resemble foreign location

भारत की केवल ये 5 जगहें घूम लें, विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

भारत में ऐसी कई जगहें जहां का नजारा देखकर आपको विदेश जैसी नजारों का अहसास होगा। यहां कई फिल्मों की शूटिंग की गई है, जिसे विदेश बनाकर दिखाया गया है। अगर विदेश जाने का बजट नहीं है, तो आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-22, 13:53 IST

विदेश जाने का सपना अब भारत में ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि देश में ऐसे कई जगहें, जहां जाने के बाद आपको विदेश जैसा अहसास होगा। अक्सर लोग प्राकृतिक सुंदरता, साफ समुद्र और बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों का नजारा देखने के लिए विदेश जाते हैं। लेकिन ये सब नजारा आपको अगर भारत में ही मिल जाए, तो क्या आप वहां जाना पसंद करेंगे?

हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं जो स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को टक्कर दे सकती हैं। जम्मू-कश्मीर हो या हिमाचल प्रदेश का खजियार या चोपता, ये सभी जगहें आपको स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरती का अहसास करवाएगी। इन्हें भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

स्कॉटलैंड जैसी भारत की ये जगह

India places resemble foreign locations

भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद कूर्ग हिल्स स्टेशन को स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां आपको हरी-भरी हरियाली का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा। कूर्ग देश के सबसे बड़े कॉफी उत्पादक में से भी एक है। कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप इन गर्मियों में कोई ठंडी जगह तलाश रहे हैं और विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कूर्ग चले जाइए, यहां जाने के बाद आपको विदेश जैसा ही अहसास होगा। 

भारत में यहां मिलता है वेनिस का नजारा

Indian Places That Look Like International

केरल  इसे आलाप्पुड़ा या आलेप्पी कहा जाता है। अल्लेप्पी हिल स्टेशन बेहद सुंदर जगह है, जो आपको वेनिस का अहसास इटली के प्रमुख नगर वेनिस का अहसास करवाएगी। अलेप्पी में आपको नहरों और बैकवाटर  के माध्यम से एक ऐसी सुंदर यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो विदेश से कम नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें- Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप पहुंचने का ये सस्ता और आसान तरीका नहीं जानते होंगे आप

यह विडियो भी देखें

 

भारत का मालदीव माना जाता है लक्षद्वीप

लक्षद्वीप PLACES

36 द्वीपों से बना लक्षद्वीप, जिसे भारत में मालदीव के नाम से जाना जाता है। यह केवल क्रिस्टल-साफ़ पानी ही नहीं, मालदीव जैसे मिलते-जुलते वॉटर होटल और पहाड़ों के लिए भी जाना है। 

इसे भी पढ़ें- Maldives Vs Indian Islands: देश के इन 5 आइलैंड की खूबसूरती के आगे मालदीव भी लगता है फीका

थाईलैंड की फी फी द्वीप के नाम से जानी जाती है भारत की ये जगह

THAILAND

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नजारा थाईलैंड के फी फी द्वीपों की तरह लगता है। यह  भारत का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक केंद्र शासित प्रदेश राज्य है। यहां राधानगर बीच दुनिया का 7वां सबसे खूबसूरत समुद्र तट भी कहा जाता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।