herzindagi
best visit places in  andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल शहर में इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

अगर आप आंध्र प्रदेश घूमने का मन बना रही हैं तो आपको वहां के ऐतिहासिक शहर कुर्नूल को भी एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-07-31, 08:00 IST

आंध्र प्रदेश में यूं तो घूमने की जगहों की कोई कमी नहीं है। लेकिन अगर आप एक इतिहास प्रेमी है और आंध्र प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व को करीब से देखना व महसूस करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कुर्नूल शहर का दौरा अवश्य करना चाहिए।

1 अक्टूबर 1953 से 1 नवंबर 1956 तक आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में भी कार्य करने वाले कुर्नूल में ना केवल आपको घूमने की कई बेहतरीन जगहें मिलेंगी, बल्कि यहां पर आकर आंध्र प्रदेश की ऐतिहासिक समृद्धता का भी अहसास होगा।

कुर्नूल एक प्राचीन शहर है, जो 2,000 से अधिक वर्षों से अस्तित्व में है। इसका नाम ’कंदनवोलु’ शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है ’ग्रीस का शहर’। ऐसा कहा जाता है कि 11वीं शताब्दी के दौरान, पत्थरों को गाड़ियों में आलमपुर ले जाया जाता था, और कुर्नूल एक प्रमुख पड़ाव के रूप में कार्य करता था।

आज भी आप उन चित्रों को देख सकते हैं जो पुरापाषाण काल के हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको कुर्नूल यात्रा के दौरान अवश्य देखना चाहिए-

यागंती के मंदिर में करें दर्शन

yangati mandir

कुर्नूल में यागंती श्री यागंती स्वामी के अद्भुत मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है जो 5 वीं -6 वीं शताब्दी का है। मंदिर की मुख्य मूर्ति अर्धनारीश्वर है। इस प्रकार यहां पर लोगों को शिव और पार्वती जी को एक साथ अर्धनारीश्वर स्वरूप में देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

अर्धनारीश्वर की मूर्ति को एक ही पत्थर से उकेरा गया है। यह कुर्नूल के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है। मंदिर में साल भर लोग आते हैं, लेकिन अगर आप यज्ञ के असली नज़ारे को देखना चाहते हैं तो आप महा शिव रात्रि के दौरान यहां पर घूमने का प्लॉन बना सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-केरल के हिल स्टेशन थेक्कडी में ये हैं घूमने की बेहतरीन जगहें

रोलापडु वाइल्डलाइफ सैन्चुरी देखें

614 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले, रोलापाडु वाइल्डलाइफ सैन्चुरी की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी। इस वाइल्डलाइफ सैन्चुरी की खास बात यह है कि यह ग्रेट इंडियन बस्टर्ड और लेसर फ्लोरिकन जैसी कुछ दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है और इसलिए यह स्थान पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यह पक्षी देखने वालों के लिए भी एक अद्भुत साइट है।(आंध्र प्रदेश की खूबसूरत डेस्टिनेशन्स)

बेलम गुफाओं में जाएं

belam cave

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि कुर्नूल भारत की सबसे बड़ी और सबसे लंबी केव सिस्टम का घर भी है। इसे बेलम गुफाएं भी कहा जाता है। यह स्थान अभी भी पर्यटकों के लिए खुला है और अगर आप कुर्नूल में एक अलग व अद्भुत एक्सपीरियंस करना चाहती हैं तो आपको बेलम गुफाओं को देखने के लिए अवश्य जाना चाहिए। इन गुफाओं में चूना पत्थर पर पानी की धारा देखने में बेहद ही आकर्षक लगती है।(केरल की खूबसूरत डेस्टिनेशन्स)

ओरावकल्लु रॉक गार्डन

rock garden

अगर आप अपनी फैमिली के साथ कुर्नूल घूमने का प्लॉन बना रहे हैं तो ऐसे में आपको ओरावकल्लु रॉक गार्डन अवश्य जाना चाहिए। मुख्य शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, यह एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस है। यह कुर्नूल के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और यहां पर आप अपने परिवार व बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। इस रॉक गार्डन में आप बोटिंग से लेकर केव म्यूजियम भी देख सकते हैं।(भारत के यूनिक म्यूजियम्स)

इसे जरूर पढ़ें-मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं चिकमगलूर की यह जगहें

तो अब जब भी आप कुर्नूल जाएं तो अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज पर शेयर करना ना भूलें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- gosahin, Wikimedia, locationscout

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।