राजस्थान की इस खूबसूरत जगह नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा

राजस्थान भारत का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। दुनिया भर में आलीशान महल और फोर्ट के लिए प्रसिद्ध राजस्थान में ऐसी कई अनदेखी और हसीन जगहें हैं, जहां घूमने का एक अलग ही मजा है।

 

best places to visit in jalore rajasthan

Best places to visit in rajasthan- राजस्थान भारत के सबसे बड़े राज्यों में शामिल होने के साथ-साथ सबसे खूबसूरत राज्यों में से भी एक है। राजस्थान को एक से एक महान राजाओं की भूमि के रूप में भी जाना जाता है।

राजस्थान की खूबसूरती और मेहमान नवाजी दुनिया भर में कुछ इस तरह प्रसिद्ध है कि यहां विश्व के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस खूबसूरत राज्य में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जो आज भी सैलानियों की नजर से दूर है।

जालौर राजस्थान की एक ऐसी ही जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको जालौर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी एक बार जरूर घूमने जाना चाहेंगे।

जालौर फोर्ट (What is the history of Jalore Fort)

Jalore Fort Rajasthan India

जालौर में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले जालौर फोर्ट का नाम जरूर लिया जाता है। इस अद्भुत फोर्ट को सोनगीर और गोल्डन माउंट के नाम से भी जाना जाता है। जालौर फोर्ट इस शहर का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस अद्भुत फोर्ट का निर्माण 8वीं-9वीं शताब्दी के बीच हुआ था।

जालौर किले की वास्तुकला सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। जालौर किले में 4 बड़े द्वार है, लेकिन अंदर जाने के लिए एक ही द्वार का इस्तेमाल होता है। जालौर फोर्ट पहाड़ी की चट्टान पर निर्मित है, जहां से शहर का भी शानदार दृश्य देखने को मिलता है। बेहतरीन फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:दार्जिलिंग जाने का न करें मलाल, राजस्थान की यह जगह है इसकी कॉपी

जालौर वन्यजीव अभयारण्य (Jalore Wildlife Sanctuary)

Jalore Wildlife Sanctuary

जालौर फोर्ट घूमने के बाद यहां स्थित जालौर वन्यजीव अभयारण्य का रुख कर सकते हैं। करीब 190 वर्ग किमी में फैला यह अभयारण्य सैलानियों को काफी आकर्षित करता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए जालौर वन्यजीव अभयारण्य को जन्नत माना जाता है।(राजस्थान में घूमने की 3 बेस्ट जगहें)

जालौर वन्यजीव अभयारण्य कई तरह के विलुप्त जानवरों के साथ-साथ रेगिस्तानी लोमड़ी, तेंदुआ, नीले बैल और हिरणों को देखा जाता सकता है। बर्ड वॉचर्स के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है। यहां आप जीप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

जालौर तोपखाना (Jalore Topkhana)

Jalore Topkhana

जालौर तोपखाना सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस भव्य तोपखाना का निर्माण राजा भोज ने करीब 7वीं-8वीं शताब्दी के बीच में निर्माण करवाया था।

जालौर तोपखाना को लेकर यह भी माना जाता है कि पहले यह एक संस्कृत विद्यालय था, जिसमें बाद में अंग्रेजों के गोला-बारूद रखना स्टार्ट कर दिया और इसे तोपखाना में तब्दील कर दिया गया। तोपखाना की वास्तुकला पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। दीवारों पर मौजूद नक्काशी पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।

सिरे मंदिर (Sire Mandir, Jalore)

Sirey Mandir, Jalore

जालौर में स्थित सिरे मंदिर एक पवित्र मंदिर होने के साथ-साथ एक दर्शनीय स्थान भी है। कहा जाता है कि इस पवित्र मंदिर का निर्माण रावल रतन सिंह ने महर्षि जाबालि के सम्मान में करवाया था। (जोधपुर में घूमने की बेस्ट जगहें)

सिरे मंदिर की पौराणिक कथा के अनुसार यह कहा जाता है कि पांडवों ने एक बार मंदिर में शरण ली थी। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यहां सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए करीब 3 किमी पैदल चलना पड़ता है। जालौर में स्थित सुंधा माता मंदिर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Himachal Pradesh Travel: दिल्ली से सिर्फ 4 हजार में मैक्लोडगंज घूम आएं, ऐसे बनाएं प्लान


जालौर कैसे पहुंचें?

जालौर राजस्थान या देश के किसी भी हिस्से से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए देश के किसी भी हिस्से में जालौर रेलवे स्टेशन पहुंचकर शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा जोधपुर, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, सूरत और मुंबई जैसे कई बड़े शहरों से आसानी पहुंच सकते हैं। जालौर का निकटतम हवाई अड्डा जोधपुर हवाई अड्डा है। जोधपुर से टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं। जोधपुर से जालौर की दूरी करीब 137 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-tourism-rajasthan,assettype

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP