Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:04 AM IST

दक्षिण भारत में मौजूद यह समुद्री तट अलौकिक सुंदरता का है प्रतीक, आप भी पहुंचें

अगर आप भी एक ही बीच पर घूम-घूमकर थक गए तो फिर अलौकिक सुंदरता देखने के लिए आपको इस बीच पर ज़रूर पहुंचना चाहिए।
Updated:- 2022-07-28, 15:52 IST
kappil beach kerala in hindi

भारत का अधिकांश भाग समुद्र से घिरा हुआ है और देश में कुछ अविश्वसनीय समुद्री तट है जो एकांत और अलौकिक दृश्यों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। खासकर दक्षिण भारत का केरल राज्य एक नहीं बल्कि कई समुद्री तटों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। केरल में मौजूद बीचेज पार्टी और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए बेहद मशहूर है। केरल में मौजूद कोवलम, वर्कला बीच और कुमारकोम बीच पर आप कई बार घूमने गए होंगे, लेकिन क्या आप केरल में मौजूद कप्पिल बीच (kappil Beach) के बारे में जानते हैं। आइए इस अलौकिक बीच के बारे में जानते हैं।

कप्पिल बीच (Kappil Beach)

Everything About Kappil Beach Kerala

अगर आप एक शांत और कुछ अद्भुत दृश्य देखना चाहते हैं तो फिर आपको कप्पिल बीच ज़रूर पहुंचना चाहिए। यह चर्चित बीच वर्कला समुद्र तट से लगभग 7 किमी की दूरी पर है। यह बैकवॉटर के रूप में भी फेमस है। यह एक ऐसी जगह है जहां आप परिवार के साथ मस्ती और धमाल करने के लिए जा सकते हैं। आसपास की जगहों पर यह बीच पिकनिक स्थल के रूप में फेमस है।

एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं लुत्फ़

kappil beach kerala

जी हां, यह बीच सिर्फ अद्भुत दृश्यों के लिए ही नहीं बल्कि वॉटर स्पोर्ट्स के लिए भी फेमस है। कहा जाता है की कई लोग यहां सिर्फ समुद्र की लहरों की आवाज सुनने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र के किनारे-किनारे नारियल के पेड़ लगे हुए हैं जो और भी आकर्षक लगते हैं। यह समुद्री तट कपल्स के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। अगर आप पार्टनर के साथ केरल में किसी समुद्री तट पर जाना चाहते हैं यहां ज़रूर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:मदुरै में हैं तो इन मंदिरों को भी एक बार जरूर देखें

आसपास घूमने की जगह

places to visit near Kappil Beach Kerala

कप्पिल बीच के आसपास ऐसी कई जगहें हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जी हां, यहां मौजूद पुनलुर का झूलता पुल, पलारुवी वाटरफॉल्स, कुट्रालम फॉल्स, पोनमुडी हिल स्टेशन और कोल्लम समुद्री तट जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।(भारत के 10 सबसे सुंदर Beaches)

कैसे पहुंचें?

know about kappil beach kerala

इस खूबसूरत बीच पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं। सबसे निकटतम हवाई अड्डा तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां पहुंचने के बाद आप लोकल टैक्सी या कैब लेकर कप्पिल बीच जा सकते हैं। हवाई अड्डा कप्पिल बीच की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन वर्कला रेलवे स्टेशन है। यहां से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर कप्पिल बीच है। इसके अलावा निकटतम बस स्टेशन वर्कला और कोल्लम है।(ओडिशा के 8 सबसे खूबसूरत समुद्र तट)

इसे भी पढ़ें:इन विचित्र गांवों के बारे में पढ़कर आप भी कुछ समय सोच में पड़ जाएंगे

रुकने के लिए जगह

हालांकि, कप्पिल बीच पर रुकने की कोई जगह नहीं है। इसलिए आप वर्कला गांव के आसपास रुक सकते हैं। यहां बहुत कम पैसे में आसानी से होटल मिल जाते हैं। वर्कला से आप लोकल टैक्सी लेकर कप्पिल बीच पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ और कमेंट ज़रूर करें।

Image Credit:(@twimg,Kappil Beach)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।