Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:27 AM IST

स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत है भारत की यह घाटी, जहां नहीं जा सकते हैं भारतीय

इस लेख में हम आपको भारत के उस वैली के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय लोग ही नहीं जा सकते हैं।
Updated:- 2022-07-30, 13:37 IST
know all about shaksgam valley

भारत की वैली अपनी अलौकिक सुंदरता के करना सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेश में ही प्रसिद्ध है। भारत की घाटियों में घूमने के लिए हर रोज हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

लेकिन आपको बता दें कि भारत की एक ऐसी वैली है जिसके बारे में कहा जाता है कि उस वैली में भारतीय को ही जाने नहीं दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी उस वैली के बारे में जानना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं।

कहां है शक्सगम घाटी?

Everything About Shaksgam Valley In Hind

जी हां, जिस घाटी के बार में हम आपसे जिक्र कर रहे हैं उसका नाम शक्सगम घाटी/शाख्सगाम घाटी है। यह घाटी लगभग 4 हज़ार वर्ग मिल में फैली हुई है। यह कश्मीर के उत्तरी काराकोरम पर्वत में शक्सगम नदी तक फैली हुई है। कहा जाता है कि शक्सगाम दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है और यहां पहुंचना बेहद ही मुश्किल है। इसलिए आज भी यह वैली लोगों से बची हुई है।(मशोबरा हिल स्टेशन)

इसे भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश की यह अलौकिक जगह आज तक बची हुई है सैलानियों की नजर से

क्यों खास है शक्सगम घाटी?

Shaksgam Valley

इस घाटी को स्वर्ग के बराबर माना जाता है। कहा जाता है कि शक्सगम घाटी स्विट्जरलैंड और आइसलैंड से भी ऊपर और इसकी खूबसूरत देखकर ही सैलानी चकित रह जाते हैं। कहा भारत है कि भारत-पाकिस्तान और चीन के बीच मौजूद यह घाटी करामाती जादू के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इसे देखकर ऐसा लगता है कि कोई बला की खूबसूरत जमीन पर उतर गई है।(लद्दाख घूमने का बेहतरीन तोहफा)

इसे भी पढ़ें:भारत की इन जगहों पर हवा में बैठकर लंच और डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं आप

घाटी को लेकर क्या है विवाद?

Shaksgam Valley In Hindi

इस लेख में हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस घाटी में भारतीय को जाने के लिए सोचना पड़ता है। कहा जाता है कि इस घाटी को लेकर काफी राजनीती होती रहती है। कहा जाता है कि यह पहले भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य का हिस्सा हुआ था, लेकिन पाकिस्तान साल 1948 के आसपास भारत और पाकिस्तान का एक समझौता हुआ जिसके बाद इस इलाके को पाकिस्तान ने नियंत्रण में ले लिया। लेकिन कुछ साल बाद पाकिस्तान ने इस इलाके को चीन को भेंट कर दिया था। हालांकि, भारत इसे नहीं मानता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@squarespace,tripoto)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।