बनेर में आपने इन जगहों को नहीं देखा.... तो कुछ नहीं देखा

अगर आप अपनी पुणे ट्रिप को मजेदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक बार बनेर को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां घूमने के साथ-साथ आप कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

 
best places to visit in baner in hindi
best places to visit in baner in hindi

महाराष्ट्र में अगर मुंबई के बाद कहीं पर घूमने का प्लान बनाया जाता है, तो वो पुणे है। यह जगह मुंबई के बहुत करीब है, यहां बहुत आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां आपको कल्चर और विचारों का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि पुणे शहर वास्तव में एक गिरगिट की तरह है। यह एक दिन से दूसरे दिन रंग बदलता है।

यही वजह है कि आज लोगों के लिए यह एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट और मुंबई से weekend getaway के रूप में मशहूर है। इतना ही नहीं, यहां पर खूबसूरत जगहें भी मौजूद हैं, जहां कई चीजों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इस लिस्ट में बनेर भी शामिल है, जहां घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

चतुर्श्रींगी मंदिर

Is Baner a posh area in Pune

सेनापति बापत रोड पर स्थित चतुर्श्रींगी मंदिर एक पहाड़ी की ढलान पर स्थित है। यह मंदिर 90 फीट ऊंचा है और 125 फीट चौड़ा। 125 फीट चौड़े और 90 फीट की ऊंचाई पर बने इस तीर्थस्थल में देवी चतुर्श्रींगी का निवास स्थान है। श्रद्धा और विश्वास की मूरत मानी जाने वाली इस देवी के दर्शन करने के लिए आपको 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।

इसे जरूर पढ़ें-Destination Wedding in India: ठंड के मौसम में लग्जरी शादियों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 वेडिंग डेस्टिनेशन

इसमें भगवान गणेश और दुर्गा की भी मूर्तियां हैं। साथ ही यहां अष्टविनायक की छोटी प्रतिमाएं भी हैं, जो चार अलग-अलग पहाड़ियों पर हैं। चतुर्श्रींगी को पुणे पर शासन करने वाली देवी माना जाता है, इसलिए यहां सैलानियों का जमघट लगा रहता है।

सिंहगढ़ किला

natural places near baner

माना जाता है कि यह किला 2000 साल पहले बनाया गया था। इस किले का अर्थ 'शेर का किला' होता है। यह पुणे के सबसे ऐतिहासिक स्थान में से एक है और कपल्स के लिए भी यह एकदम बेस्ट जगह है। अगर यहां बारिश हो जाए तो इस जगह को देखने से बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता।

पाषाण झील

What is Baner in Pune famous for

पुणे शहर से 12 किलोमीटर दूर ये झील प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। ब्रिटिश काल में इस झील का निर्माण आसपास के लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक जलाशय के रूप में बनाया गया था। हालांकि, यह जगह अब लोगों के लिए पिकनिक स्पॉटबन गया है। बोटिंग, मछली पकड़ना आदि जैसी चीजों का आनंद उठाने के लिए लोग यहां आते हैं।

पाषाण झील पुणे में पक्षियों को देखने के लिए परफेक्ट स्पॉट है। यहां आपको कई दुर्लभ और विदेशी पक्षी देखने को मिल जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें-Odisha Travel: स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस है ओडिशा की यह अद्भुत जगह

घोराडेश्वर हिल्स

पुणे में बसी यह जगह अपने आप में अद्भुत है। अपने पार्टनर के साथ 30 मिनट का ट्रैक आपके सबसे खुशनुमा पलों में से एक होगा। अगर आप केवल घंटों बैठे रहना चाहते हैं तो इस जगह को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आप यहां सूर्यास्त या सूर्योदय का भी आनंद उठा सकते हैं।

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, पुणे से लोनावाला भी जा सकते हैं, गोवा भी जाने का प्लान बनाया जा सकता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP