दिल्ली में पिकनिक मनाने के लिए 8 बेहतरीन जगहें


Sahitya Maurya
2023-03-13,16:47 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप भी परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए दिल्ली की कुछ बेहतरीन जगहों की तलाश कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ बेस्ट जगह।

नेहरू पार्क

    दिल्ली के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में स्थित नेहरू पार्क परिवार के साथ घूमने के लिए दिल्ली का एक बेहद ही खूबसूरत पार्क और पिकनिक स्थल है। यहां वीकेंड से दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

लोधी गार्डन

    दिल्ली में सफदरजंग मकबरे और खान मार्केट से कुछ ही दूरी पर मौजूद लोधी गार्डन एक आकर्षक पर्यटन के साथ-साथ दिल्ली का एक फेमस पिकनिक स्पॉट भी है। यहां फोटोग्राफी जैसी कई एक्टिविटीज को भी एन्जॉय करते हुए क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकेगें।

सुंदर गार्डन

    दिल्ली में पिकनिक मनाने के लिए सबसे बेहतरीन जगह की सर्च होती है तो उसमें सुंदर गार्डन का नाम ज़रूर लिया जाता है। हजारों किस्म के फूलों के बीच आप भी पिकनिक माना सकते हैं।

डियर पार्क

    अगर आप झील के किनारे के परिवार संग पिकनिक मानना चाहते हैं तो फिर हौज़ खास के पास में मौजूद डियर पार्क ज़रूर पहुंचना चाहिए।

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेज

    गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज दिल्ली में घूमने की सबसे अच्छी जगहें में से एक है। भीड़ भाड़ से दूर अपने बच्चो के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड और पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट जगह है।

रेल म्यूजियम पार्क

    हरे भरे बागानों के बीच में स्थित रेल म्यूजियम दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां वीकेंड में हजारों परिवार बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य

    दिल्ली से लगभग 42 किलोमीटर पर स्थित सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक बेस्ट जगह मानी जाती है।

रोज गार्डन

    चाणक्य पुरी में स्थित रोज गार्डन दिल्ली की एक ऐसी जगह है जिसे पिकनिक के लिए पसंद किया जाता है। उद्यान दुनिया भर से गुलाबों की विविधता के लिए भी प्रसिद्ध है।

    अगर आप भी घूमने का शौक रखते हैं तो इसी तरह पढ़ते रहे और जुड़े रहे herzindagi.com के साथ।