Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

हुबली में आकर्षणों का पूरा गुलदस्ता है मौजूद, एक बार जरूर करें भ्रमण

Famous Places To Visit Hubballi: अगर आप भी कर्नाटक की असल खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं तो इस बार आपको हुबली जरूर पहुंचना चाहिए।    
Updated:- 2023-04-29, 13:00 IST
best places to visit hubballi karnataka

Top Places Of Hubballi: हिंदुस्तान का दक्षिण भारत एक ऐसा हिस्सा है जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की तरह कर्नाटक भी एक से एक खूबसूरत और अद्भुत जगहों के लिए पूरे भारत में फेमस है।

कर्नाटक का हुबली एक ऐसा शहर है जो हमेशा चर्चा का केंद्र रहता है, क्योंकि यहां भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। हुबली कर्नाटक के उन चुनिंदा शहरों में शामिल है जो राजनीति का गढ़ भी माना जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको हुबली की उन अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के बाद दक्षिण भारत की अन्य जगहों को भूल जाएंगे। आइए जानते हैं।

उन्कल झील (Unkal Lake)

Unkal Lake

कर्नाटक के हुबली में किसी बेहतरीन जगह घूमने की बात होती है सबसे पहले उन्कल झील की बात जरूर होती है। मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद उन्कल झील शांत और सुरम्य वातावरण के लिए काफी लोकप्रिय है।

लगभग 200 एकड़ में फैली यह झील देशी और विदेशी पर्यटकों द्वारा घूमे जाने वाली सबसे प्रमुख जगह है। यह झील कोई नौका विहार के लिए काफी फेमस है। इस झील के बीचो-बीच स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित है जो सैलानियों को काफी भाती है। यह झील सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों के लिए काफी फेमस है। झील को पक्षियों का घर भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:पानी में तैरने वाली इस मेट्रो में क्या आप सफर करना पसंद करेंगे?

नृपतुंगा हिल्स (Nrupatunga Hill)

Nrupatunga Hill

उन्कल झील घूमने के बाद आप नृपतुंगा हिल्स में पहुंच सकते हैं। नृपतुंगा हिल्स एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। आसपास के इलाकों में यह हिल्स पिकनिक स्थल के रूप में काफी फेमस है।

मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद नृपतुंगा हिल्स दूर एक शांतिपूर्ण वातावरण के रूप में भी जाना जाता है। कहा जाता है कि मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए जुलाई से लेकर सितंबर के बीच में यहां सबसे अधिक सैलानी घूमने पहुंचते हैं। इस पहाड़ी की चोटी से हुबली शहर का मनोहक दृश्य देख सकते हैं।(कर्नाटक का अद्भुत खजाना है देवबाग)

सथोडी वॉटरफॉल (Sathodi WaterFalls)

Sathodi WaterFalls

सथोडी वॉटरफॉल कर्नाटक के सबसे खूबसूरत और विशाल जलप्रपातों मे गिना जाता है। शहर से 1 घंटे की दूरी पर मौजूद सथोडी/सथोदी वॉटरफॉल हसीन दृश्यों के लिए पूरे दक्षिण भारत में फेमस है। जो सैलानी प्रकृति से प्रेम करता है वो इस अद्भुत वॉटरफॉल के पास जरूर पहुंचता है।

मानसून में जब 50 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है तो उस नजारे को देखने के बाद लगभग हर सैलानी मंत्रमुग्ध हो जाता है। यह वॉटरफॉल शांत माहौल और प्राकृतिक परिदृश्यों के लिए काफी फेमस है। आपको बता दें कि यह वॉटरफॉल कई धाराओं का समूह हैं। हुबली से कुछ ही दूरी पर मौजूद मागोड वॉटरफॉल भी घूमने के लिए जा सकते हैं।(कर्नाटक का Kumta शहर घूमने पहुंचें)

इसे भी पढ़ें:Homestay और Hotel के बीच में क्या होता है अंतर? ट्रिप से पहले जान लें

हुबली में घूमने की अन्य बेहतरीन जगहें

Best Tourist Places in Hubli

उन्कल झील, नृपतुंगा हिल्स और सथोडी वॉटरफॉल के अलावा हुबली में एक से एक बेहतरीन और मनमोहक जगहें मौजूद हैं। हुबली में मौजूद इंदिरा गांधी ग्लास हाउस गार्डन, सिद्धारूढ मठ, गायत्री तपोवन, सेंट जोसेफ चर्च, विट्ठल मंदिर और हज़रत सयेद फ़तेह शाह दरगाह जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।