
Top Places Of Kumta Karnataka: साउथ इंडिया हिंदुस्तान का एक ऐसा पार्ट है जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की तरह कर्नाटक भी एक से एक अद्भुत और मनमोहक जगहों के लिए विश्व भर में फेमस है।
कर्नाटक का कुमटा एक ऐसी जगह है जो सिर्फ राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण भारत के लिए एक लोकप्रिय जगह मानी जाती है। यह शहर हसीन समुद्री तट और बैक वाटर के लिए पूरे भारत में फेमस है। वैसे आपको बता दें कि कर्नाटक राज्य काफी चर्चा में है, क्योंकि यहां राज्य विधानसभा का चुनाव भी होने वाला है।
ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में कर्नाटक घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर कुमटा की इन मनमोहक जगहों पर आपको जरूर पहुंचना चाहिए।

कुमटा में घूमने की सबसे मनमोहक जगह की बात होती है तो सबसे पहले कुमटा बीच का नाम जरूर लिया जाता है। बीच के किनरे-किनरे मौजूद नारियल के पेड़ खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं, इसलिए यह बीच सुकून का पल बिताने के लिए भी बेस्ट स्थान माना जाता है।(इन हसीन Beaches को करें एक्सप्लोर)
सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत और मनमोहक नजारा देखने के लिए एक बेस्ट स्थान माना जाता है, इसलिए सुबह और शाम के समय बीच के किनारे सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप कई वाटर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:कर्नाटक का मुरुदेश्वर नहीं घूमे तो फिर दक्षिण भारत घूमना है बेकार

कुमटा से कुछ ही दूरी पर मौजूद मिर्जन फोर्ट भी घूमने के लिए एक एक बेहतरीन और ऐतिहासिक जगह है। समुद्र तट से कुछ ही दूरी पर होने के चलते यह सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है।
मिर्जन फोर्ट कुमाटा की शान है। इस ऐतिहासिक फोर्ट को 16 वीं से 17 वीं शताब्दी के बीच में लड़ी गई कई लड़ाइयों का साक्षी भी माना माना जाता है। यह फोर्ट किसी समय पुर्तगालियों और ब्रिटिश हुकूमत के अधिक भी रहा है। आपको बता दें कि फोर्ट के एक साइड हरे-भरे जंगल और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ ही मौजूद है। इन जंगलों में आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।(धुपगुड़ी की इन मनमोहक जगहों पर घूमने पहुंचें)

कुमटा शहर से लगभग 25 किमी की दूरी पर मौजूद याना भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। कर्नाटक की सहयाद्री पहाड़ियों में मौजूद यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है।
पहाड़ी पर मौजूद होने के चलते याना सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। यह स्थान दो बड़े चट्टानों के लिए भी फेमस है। याना के पहाड़ों में ऐसी कई गुफाएं मौजूद हैं जहां घूमने के लिए सैलानी पहुंचते हैं। यहां एक मंदिर भी है जो भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है।
इसे भी पढ़ें:चिलचिलाती गर्मी से दूर गुशैनी की ठंडी हवाओं में घूमने का प्लान बनाएं

कुमटा बीच की तरह बड़ा बीच भी यहां का एक लोकप्रिय स्थान है। अरब सागर के किनारे मौजूद यह बीच नीले रंग के पानी के लिए पूरे प्रदेश में फेमस है। यहां सुबह और शाम के समय सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
बड़ा बीच मछली पकड़ने और वाटर एक्टिविटीज के लिए भी काफी फेमस है। यहां सैलानी स्कूबा डाइविंग करने के लिए भी सबसे अधिक पहुंचते हैं। बड़ा बीच से कुछ ही दूरी पर मौजूद Nirvana beach भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।