हजारों जहाज आज तक बरमूडा से वापस नहीं आए हैं जिस कारण इस जगह जाने से हर किसी को डर लगता है लेकिन आखिरकार वो कौन हैं? जो इन्हें रोक लेता है और वापस नहीं लौटने देता है। जब भी किसी रहस्यमयी जगह की बात होती है तो बरमूडा का जिक्र जरूर किया जाता है।
इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि बरमूडा के रहस्य को कोई सुलझा नहीं पाता है। ना जाने कितने ही शिप और एयर प्लेन्स को ये सागर अपने आप में समां चुका है। एक बार जो इसकी सीमा में प्रवेश कर जाता है वो कभी लौट कर नहीं आ पाता है लेकिन हाल ही में हुई घटना ने सबको हिला कर रख दिया है।
एक जहाज 90 साल बाद इस रहस्यमयी ट्रायएंगल से लौट आया। बरमूडा के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसा रहस्यमय क्षेत्र है जहां पर वायुयान और जलयान रहस्यमयी रूप से लापता होते हैं। 1964 में एक पत्रिका ने इस क्षेत्र को ‘बरमूडा त्रिभुज’ नाम दिया था तब से इस जगह को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठते रहते हैं।
Read more: अजीब है यह आइलैंड, जहां पुरुष होते हैं नग्न और महिलाओं को नहीं मिलती एंट्री
बरमूडा त्रिभुज का रहस्य
बरमूडा त्रिभुज जिसे ‘शैतान त्रिभुज’ के नाम से भी जाना जाता है, यह उत्तरी अटलांटिक का एक ऐसा क्षेत्र है जो मियामी, बर्मुडा और प्यूर्टो रिको से घिरा हुआ है। पिछले काफी समय में इस बरमूडा ट्रायएंगल में कई समुद्री जहाज और एयरक्राफ्स समा चुके हैं। बरमूडा ट्रायएंगल में लापता होने वाले जहाजों के बारे में आजतक पता नहीं चला कि वे कहां गए। कुछ लोगों का दावा है कि ये गायब होने की बातें ‘मानव त्रुटि’ की सीमाओं के परे हैं। कुछ लोग इसे असामान्य गतिविधियों से जोड़कर देखते हैं।
यहां आपको बता दें कि ब्रिटने के एक टीवी चैनल में कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बरमूडा ट्रायएंगल एक प्रकार की विशाल और खतरनाक लहरें हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथम्प्टन के वैज्ञानिक सिमन बॉक्सल के अनुसार यह दक्षिणी और उत्तरी तूफान है जो अचानक एक साथ आ जाता है। इस दौरान यदि फ्लोरिडा की ओर से कुछ होता है तो इससे घातक लहरों का निर्माण होता है। ये भयानक लहरें 100 फिट तक ऊंची हो सकती हैं। जो कि अब तक सबसे ऊंचाई वाली लहरें रिकॉर्ड की गई हैं। अलास्का में 1958 में भूकंप से आई सुनामी के दौरान 100 फीट की ऊंची लहरें उठी थीं जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। इस वजह से भी यहां जाने वाले जहाज वापस नहीं आते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों