पहाड़ों से गिरते झरने और कांच सा चमकता पानी, अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती का एक बार जरूर करें दीदार
-1794214765118.webp)
Arunachal Pradesh Famous Places: वैसे तो हमारे देश में सैर-सपाटे के लिए एक से बढ़कर एक मशहूर जगहें हैं, लेकिन एक जगह ऐसी भी है जिसे हम नायाब कह सकते हैं। जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है और कुदरत ने यहां हर चीज सुंदर बनाई है। हम बात कर रहे हैं भारत के नॉर्थ ईस्ट में बसे अरुणाचल प्रदेश की। नॉर्थ ईस्ट की सुंदरता का बेजोड़ रत्न जहां पहुंचकर आप नेचर को नजदीक से निहार सकते हैं। खासतौर से यहां के झरने और उनसे गिरता कांच सा चमकता पानी। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां बने जीरो वैली, सेला पास और बौद्ध मठों को जरूर देखें।
Arunachal Pradesh Famous Places: कल्चर से लेकर परंपरा भी है अलग
अरुणाचल प्रदेश के कल्चर के साथ ही यहां के लोगों में भी काफी विभिन्नता आपको देखने को मिलेगी। यहां बौद्ध धर्म के अनुनायी हैं तो तिब्बती भी हैं, हिंदू भी हैं, ईसाई भी हैं और आदिवासी भी हैं। प्रकृति ने अरुणाचल प्रदेश को खूबसूरती का भंडार दिया है जिसे एक बार हर किसी को जरूर देखना चाहिए। यहां की मोनेस्ट्रीज भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां घूमने का सबसे बेहतरीन समय मार्च से मई और सितंबर से नवंबर के बीच माना जाता है।
Arunachal Pradesh Famous Places: ये हैं अरुणाचल के बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन
यहां आपको एक से बढ़कर घूमने की जगहें मिल जाएंगी, लेकिन इसमें तवांग घाटी, जीरो वैली, सेला पास आदि कई ऐसे स्पॉट हैं जहां खड़े होकर आप खुद से सवाल करेंगे कि क्या आप वाकई भारत में हैं?
जीरो वैली- अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में स्थित जीरो वैली अपनी अनोखी संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और खास परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यह घाटी अपातानी समुदाय का घर है। इनकी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक लकड़ी के घर, और बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे पर नाक-प्लग और टैटू की पुरानी प्रथा इसे दुनिया भर के पर्यटकों के बीच खास बनाती है।
सूर्य और चांद की उपासना करने वाले जीरो वैली के लोगों को अपातानी कहते हैं। जीरो घाटी में रहने वाले ये लोग आदिवासी हैं और आप चाहें तो इनके साथ रहकर कुछ वक्त बिता सकते हैं। उनके साथ ट्राइबल डांस का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जीरो वैली तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल है लिहाजा गाइड को साथ लेकर ही जाएं।
सेला पास- अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित सेला पास एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह हिमालय की खूबसूरत वादियों का प्रवेश द्वार माना जाता है। बात मौसम की करें तो यहां साल भर काफी ठंड रहती है। सेला पास को पार करते समय बर्फ से ढके पहाड़ों और सुंदर झीलों के दृश्य देखने को मिलते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।
-1794215181477.webp)
Image Credit: iStock
यह भी पढ़ें- जिंदगी में सुकून के साथ चाहिए एडवेंचर, प्लान कर लें अरुणाचल प्रदेश की ट्रिप; जानें यहां घूमने की 5 बड़ी वजहें
तवांग मठ भी जरूर जाएं- सेला पास से कुछ ही दूरी पर स्थित तवांग मठ एक बड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जिसे देखना नहीं भूलना चाहिए। यह मठ भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ माना जाता है और इसकी स्थापत्य कला बेजोड़ है। यहां आने वाले पर्यटक शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव कर सकते हैं। मठ में कई प्राचीन मूर्तियां और पांडुलिपियां भी संरक्षित हैं, जो इतिहास प्रेमियों को लुभाती हैं। तवांग अपने बाजार स्थानीय हस्तशिल्प वस्तुओं और पारंपरिक कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां पहुंचकर आप स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
ईटानगर- प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचे बिना आपकी अरुणाचल प्रदेश की यात्रा अधूरी है। यहां आपको घूमने-फिरने की कई जगहें मिल जाएंगी जिसमें वाइल्ड लाइफ सैंक्च्युरी, ईटा फोर्ट, स्टेट म्यूजियम, गंगा लेक, पोलो पार्क जैसी चीजें शामिल हैं। आप यहां जाकर ब्रह्मपुत्र नदी भी देख सकते हैं।
-1794215239528.webp)
Image Credit: iStock
यह भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज, यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: arunachaltourism.com, iStock
- क्या अरुणाचल प्रदेश महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित है?
- हां, यह राज्य महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित माना जाता है। यहां की स्थानीय संस्कृति में महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता है, यहां अपराध दर बहुत कम है।
- क्या यहां यात्रा करने के लिए किसी विशेष परमिट की आवश्यकता होती है?
- हां, भारतीय नागरिकों के लिए इनर लाइन परमिट और विदेशी नागरिकों के लिए प्रोटेक्टेड एरिया परमिट अनिवार्य है। आप इसे Arunachal ILP पोर्टल से ऑनलाइन ले सकती हैं।
- यहां पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
- ईटानगर में डोनी पोलो हवाई अड्डा मुख्य हवाई अड्डा है। नई दिल्ली जैसी जगहों से ईटानगर के लिए सीधी IndiGo Flights उपलब्ध हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।