Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:26 PM IST

जिंदगी में सुकून के साथ चाह‍िए एडवेंचर, प्लान कर लें अरुणाचल प्रदेश की ट्रिप; जानें यहां घूमने की 5 बड़ी वजहें

हम भारतीयों को घूमने-फ‍िरने का शौक बहुत है। ऐसे में अगर आपको सुकून और एडवेंचर दोनों एक ही ट्र‍िप में चाह‍िए तो आप अरुणाचल प्रदेश की ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-11, 14:11 IST
arunachal pradesh tourist places

अगर आप ऐसी जगह घूमने का प्‍लान बना रही हैं जहां कुछ द‍िन शहर की भागदौड़ से दूर शांत‍ि में ब‍िताया जा सके, लेक‍िन ट्र‍िप ब‍िल्‍कुल बोर‍िंग भी न हो, तो आपके ल‍िए अरुणाचल प्रदेश एक बढ़ि‍या ऑप्‍शन हो सकता है। नॉर्थ ईस्‍ट का यह स्‍टेट अपने पहाड़ाें, जंगल, नद‍ियों और यहां तक क‍ि झरनों के ल‍िए फेमस है।

यहां एक ओर आपको ह‍िमालय की ऊंची चोट‍ियां और हरि‍याली देखकर सुकून म‍िलेगा, तो दूसरी तरफ पहाड़ी रास्‍ते, ट्रैक‍िंग और कैंप‍िंग से एडवेंचर का मजा भी म‍िलेगा। खास बात तो यह है कि यहां घूमते हुए आपको सिर्फ नेचर देखने को नहीं मिलेगा बल्कि अलग-अलग कम्‍युनि‍टी के कल्‍चर और लाइफस्‍टाइल को भी आप करीब से देख पाएंगी।

अरुणाचल प्रदेश घूमने की 5 वजहें

आज हम आपको अपने इस लेख में 5 वजहें बता रहे हैं कि‍ आपको क्‍यों अरुणाचल प्रदेश की ट्र‍िप प्‍लान करनी चाह‍िए?

arunachal pradesh tourist places (2)

Image Credit- Incredible india 

1. अरुणाचल प्रदेश में हिमालय की खूबसूरती के बीच मिलेगा सुकून

अरुणाचल प्रदेश जाने की सबसे बड़ी वजह यहां के पहाड़ हैं। हिमालय की ऊंची चोटियां, बादलों से घिरे पहाड़, घने जंगल और घुमावदार सड़कें ही आपकी इस ट्रि‍प को स्‍पेशल बना देंगे। सुबह के समय जब यहां पर सूरज की रोशनी पहाड़ों पर पड़ती है, तो नजारा बहुत ही खूबसूरत द‍िखाई देता है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो यहां के पहाड़ी नजारे आपका द‍िल जीत लेंगे।

2. तवांग में पहाड़ों के साथ दिखेगा मठ

अरुणाचल प्रदेश की ट्रिप में तवांग लोग जरूर जाते हैं। यहां पर तवांग मठ भी है। पहाड़ों के बीच बसा यह इलाका बहुत ही शांत और खूबसूरत नजारों से भरा हुआ है। जब आप तवांग जाएंगी तो रास्‍ते में मिलने वाले पहाड़ और ऊंचाई वाले इलाके आपकी ट्र‍िप को यादगार बना देंगे।

arunachal pradesh tourist places (1)

Image Credit- Incredible india

3. सेला पास पर दिखेंगे बर्फीले पहाड़ और झीलें

अगर आपको पहाड़ों के साथ बर्फ का नजारा देखना पसंद है, तो सेला पास आपको अच्छा लगेगा। यह जगह ऊंचाई पर है और यह जगह बर्फ से ढके पहाड़ों और झीलों के लिए जानी जाती है।

4. जीरो वैली में भूल जाएंगी शहर की भागदौड़

अगर आपकी ट्रिप का मकसद कुछ दिन शांति से बिताना है, तो जीरो वैली को लिस्ट में रख सकती हैं। यहां हरियाली, खेत और पहाड़ सब कुछ देखने को मिलेगा। नेचर लवर्स के ल‍िए यह जगह जन्‍नत से कम नहीं लगती है।

5. अरुणाचल प्रदेश में एडवेंचर का भी मिलेगा मजा

आपको बता दें क‍ि अरुणाचल प्रदेश सिर्फ शांत जगहों पर घूमने के लिए नहीं है। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो यहां आप ट्रैकिंग, कैंपिंग, फोटोग्राफी कर सकती हैं। साथ ही नेचर को भी करीब से देख सकती हैं। यानी एक ही ट्रिप में आपको पहाड़ों की शांति भी मिलेगी और एडवेंचर का भी मजा।

arunachal pradesh tourist places (3)

Image Credit- Incredible india

अरुणाचल प्रदेश में घूमने लायक जगहें

  • जीरो वैली
  • नामदफा नेशनल पार्क
  • सेला दर्रा
  • तेजू लोहित
  • दिरांग
  • पासीघाट
  • नुरानंग वॉटरफाल
  • भालुकपोंग
  • गोरिचेन पीक

ट्रिप प्लान करने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान

  • ट्र‍िप से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें।
  • पहाड़ी रास्तों की स्थिति के बारे में पता कर लें।
  • जहां परमिट जरूरी हो, वहां के नियम पहले देख लें।
  • मौसम बदलने को ध्यान में रखते हुए जरूरी कपड़े साथ रखें।
  • जरूरत की दवाइयां भी साथ रखें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Incredible india

Source- https://arunachaltourism.com/

FAQ
अरुणाचल प्रदेश जाने के लिए परमिट कैसे बनता है?
भारतीय पर्यटकों को 'इनर लाइन परमिट' (ILP) लेना पड़ता है। इसे आप आसानी से ऑनलाइन पोर्टल से या गुवाहाटी/कोलकाता एयरपोर्ट पर जाकर बनवा सकते हैं।
दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश कैसे पहुंच सकते हैं?
सबसे आसान तरीका है गुवाहाटी या डिब्रूगढ़ तक फ्लाइट या ट्रेन लें। वहां से अरुणाचल प्रदेश की मुख्य जगहों के लिए सीधी टैक्सी या बस मिल जाती है।
अरुणाचल प्रदेश घूमने का सबसे सही समय कौन सा है?
अक्टूबर से अप्रैल का महीना सबसे बढ़िया माना जाता है। इस दौरान मौसम बहुत सुहावना रहता है और बर्फबारी के साथ प्राकृतिक नजारे बेहद खूबसूरत दिखते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।