लोटस महल के दर्शन किए बिना अधूरा है हम्पी का टूर, रोचक है इतिहास

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको हम्पी के लोटस महस की सैर करवाते हैं। यहां खूबसूरत वास्तुकाल के साथ-साथ इतिहास से भी रुबरु होंगे। 

 
amazing facts about lotus mahal hampi karnataka

कर्नाटक राज्य हमारे देश के मौजूदा पारंपरिक गुणों के साथ वैश्वीकरण का एक आदर्श मिश्रण है। बेंगलुरु के आईटी हब से लेकर महाराजाओं के मैसूर पैलेस तक, कर्नाटक में कई अनसुलझे तथ्य हैं, जो आपको हैरान कर देंगे। यह एक ऐसा राज्य है, जहां सिर्फ भारत के विभिन्न हिस्सों से ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से लोग घूमने आते हैं।

राज्य का दीदार करने के लिए अगर पूरा महीना भी निकाला जाए....यकीन मानिए कम पड़ जाएगा। हो सकता है कि आपने भी इस राज्य का दौरा किया हो या फिर घूमने का प्लान कर रहे हों। अगर आप भी प्लान कर रहे हैं, तो हम्पी शहर बेस्ट हो सकता है। पर एक बात ध्यान रखिए लोटस महल के दर्शन किए हम्पी का टूर बिना अधूरा है। यह महल बेहद खास है, जिसका इतिहास भी काफी रोचक है।

लोटस महल के बारे में जानें

lotus mahal

इस महल का इतिहास काफी रोचक रहा है। इस महल को चितरंगी महल के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण 16 वीं शताब्दी में किया गया था, जिसे श्री कृष्णदेव राय द्वारा रानी के लिए बनवाया गया था। इसमें रानी के महल के तहखाने, ट्रेजरी बिल्डिंग, जल मंडप और वॉच टावर जैसी कुछ दिलचस्प संरचनाएं भी मौजूद हैं। (महल जिसे तुगलक ने केवल शिकार के लिए बनवाया था) हालांकि, महल में किसी विशेष भगवान या मूर्ति को समर्पित नहीं किया गया है।

इसे जरूर पढ़ें-स्प्रिंग सीजन में घूमने जाएं हम्पी, ऐतिहासिक धरोहर का खजाना है ये जगह

क्या है खासियत?

Lotus mahal in hindi

इसकी संरचना बहुत ही खूबसूरत है, जिसकी संज्ञा कमल से की गई है। यह दो मंजिला और बहुत शोभनीय संरचना है। स्तंभों पर खूबसूरत बारीक नक्काशी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। हम कह सकते हैं कि यह इस्लामी वास्तुकला की एक अच्छी मिसाल है। इसका मुंडेर महल पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। (दिल्ली के लोटस टेम्पल से जुड़े ये रोचक तथ्य)

अगर आप इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं, तो इस किले को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट रहेगा। हालांकि, इस महल की वास्तुकला काफी खूबसूरत है। साथ ही, इसकी संरचना काफी मजबूत और प्रभावशाली है।

फेमस व्यंजनों का लुत्फ उठाएं

इस किले को घूमने के अलावा, आप हम्पी की संस्कृति और फेमस व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह शहर विश्व भर में अपनी हस्तशिल्प कलाओं के बारे लिए भी जाना जाता है। हालांकि, हम्पी में मौजूद सभी महल में कमल का महल सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

कब बनाएं टूर का प्लान?

Lotus mahal in hindi ()

यहां घूमने का प्लान हर मौसम में बनाया जा सकता है। पर अगर आप घूमने का साथ-साथ मौसम का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो जुलाई से लेकर सितंबर का महीना बेस्ट रहेगा। आपको घूमने में बहुत मजा आएगा।

प्रवेश शुल्क

इस महल में जाने के लिए 50 रुपए का टिकट खरीदना होगा। वहीं अगर आपकी उम्र 15 साल से कम है, तो आपको कोई टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। दूसरे देश से आने वाले पर्यटक को 250 का टिकट खरीदना होगा।

इसे जरूर पढ़ें-कर्नाटक से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स जानिए

कब खुलता है?

यह महल सुबह 8 बजे खुल जाता है और 6 बजे तक खुलता है और प्रवेश 4 बजे के बाद बंद हो जाते हैं। (चर्चित रानियों की वजह से फेमस हुए ये किले और महल)

जब भी आप हम्पी घूमने का प्लान बनाएं, तो एक बार कमल का महल जरूर घूमें। यकीनन यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP