रोजमर्रा की जिंदगी में बिजी रहने की वजह से कभी-कभी रिश्तों में खटास आने लगती है। लेकिन जब आपके पहली मुलाकात की यादों का दिन आता है, तो आप सब कुछ भूलकर अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका ढूंढने लगते हैं। पहली एनिवर्सरी पर नए स्थानों की यात्रा करने से आपको और आपके पार्टनर को खास यादें बनाने का मौका मिलता है, जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। अगर आप लंबे ट्रिप पर जाते हैं, तो घूमने जाने से आप दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने, खुलकर बात करने और एक-दूसरे को बेहतर समझने का अवसर मिलता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको अहमदाबाद की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे। यहां आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने जा सकते हैं।
यह झील शहर की दूसरी सबसे बड़ी झील में से एक माना जाता है। इसकी सुंदरता और आकर्षण के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी यहां पहुंचते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं जाना चाहते हैं, तो आपको यहां जाना चाहिए। झील के किनारे एक लंबा रास्ता भी है, जहां आप और आपके पार्टनर शांति से टहल सकते हैं और बातें कर सकते हैं। कांकरिया झील के पास खाने-पीने के स्टॉल और रेस्तरां भी है। आप स्थानीय भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं।
शाम के समय कांकरिया झील का माहौल और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है। क्योंकि यहां लाइट शो और म्यूजिकल फाउंटेन का आयोजन होता है। रंग-बिरंगी रोशनियों और संगीत की धुन पर नाचता पानी आपकी पहली एनिवर्सरी को यादगार बना देगा। यह गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- अहमदाबाद में कपल्स के घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह
यह एक ऐतिहासिक बावड़ी है। इसका निर्माण सोलंकी वंश में हुआ था। जल संरक्षण की प्राचीन भारतीय तकनीकों को दर्शाता है। यह स्थान भारतीय इतिहास और संस्कृति का अध्ययन करने वालों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। अगर आप इतिहास प्रेमी है, तो यहां अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं। यह जगह अहमदाबाद के पास शानदार पर्यटन स्थलों में से एक है।
आपको बहुत कुछ जानने और समझने को मिलेगा। बावड़ी की दीवारों, स्तंभों, और छतों पर सुंदर नक्काशी की गई है, जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं, फूलों और पशु-पक्षियों का चित्र शामिल हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कपल्स यहां अपनी पहली एनिवर्सरी पर घूमने क्यों जाएं, तो ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पांच मंजिला गहराई तक बनाया गया है। इसका निर्माण 1499 ईस्वी में रानी रूदा ने अपने पति राजा वीर सिंह वाघेला की याद में बनवाया था। यह प्यार का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें- अहमदाबाद में बच्चों के साथ करें वीकेंड पर ट्रिप प्लान, इन 3 जगहों पर फ्री में मिलेगा घूमने का मौका
कपल्स के लिए यह स्थान एक शांतिपूर्ण और रोमांटिक माहौल प्रदान करता है, जहां वे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक है। यह झील प्राकृतिक रूप से बनी हुई है, इसका निर्माण किसी मनुष्य द्वारा नहीं किया गया है। इसके चारों ओर फैली हरियाली और खुला आकाश इसे एक शांत और सुकून भरा माहौल देता है। कपल्स को यह जगह पसंद आएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, gujarat tourism
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।