बारिश में चाय-कॉफी नहीं, ये 5 रोमांटिक डेट आइडिया बनाएंगे आपकी Love Story को यादगार

बारिश का मौसम कपल्स का सबसे पसंदीदा मौसम होता है। इस मौसम में वीकेंड पर लोग रोमांटिक डेट का प्लान बनाते हैं। लेकिन रोमांटिक डेट के लिए ऐसा क्या करें, उन्हें आइडिया नहीं समझ आता। ऐसे कपल्स के लिए हम कुछ रोमांटिक फन डेट आइडिया लेकर आए हैं। इसे आप वीकेंड पर ट्राई कर सकती हैं। इन आइडिया को पढ़ने के बाद आप चाय-कॉफी डेट को भूल जाएंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन डेट आइडिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मानसून रोमांटिक डेट आइडियाज
किसी अच्छे होटल में जाकर प्लान करें मूवी डेट- बारिश के मौसम में थियेटर में जाकर मूवी देखने की क्या जरूरत है, जब आप घर पर ही इस मौसम का मजा उठा सकती हैं। लेकिन अपने घर में इस डेट का फायदा नहीं, तो इससे अच्छा आप एक अच्छे होटल में स्टे करें। कमरे को मस्त लाइटिंग होती है, जो रोमांटिक अहसास करवाएगी। इसके बाद मूवी लगाकर पार्टनर के साथ घर पर ही मूवी डेट का मजा उठाएं। बारिश की हल्की आवाज और पार्टनर का साथ, आपकी इस मानसून शाम को यादगार बना देगा। इसमें आपका बारिश के मौसम में थोड़ा घूमना भी हो जाएगा। यह एक छोटे रोमांटिक ट्रिप की तरह भी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-चंडीगढ़ से केवल 85 किमी दूर है स्वर्ग जैसी ये 3 जगहें, पर्यटक घूमने जाते हैं लेकिन किसी को बताते नहीं

टपरी चाय और पकोड़ा डेट पर निकल जाएं
कपल्स के लिए सस्ती और यादगार रोमांटिक आउटिंग के लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं होगा। भीगते हुए जब आप टपरी पर पार्टनर के साथ चाय-पकोड़ा खाएंगी और गर्मी का आपको अहसास भी नहीं होगा। टिप-टिप बरसता पानी और शानदार मौसम आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

ऑनलाइन वीडियो कॉल डेट भी कर सकती हैं प्लान
अगर पार्टनर साथ नहीं है, तो क्या हुआ आप अकेले भी उसके साथ का अहसास ले सकती हैं। बारिश के नजारे के साथ पार्टनर के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करें और फोन पर ही चाय और कॉफी डेट की प्लानिंग करें। बारिश में इस तरह की डेट भी डिस्टेंस कपल्स के बीच प्यार बनाए रखती है।
इसे भी पढ़ें-रविवार को घूमने के लिए अच्छी हैं चंडीगढ़ की ये 3 जगहें, बच्चों को भी आयेगा मजा

फूड मेकिंग रोमांटिक डेट
मानसून में चटपटा खाने का मन करता है। लेकिन आप इसे बाहर से ऑर्डर करने की बजाय अपने पार्टनर के साथ मिलकर घर पर ही बना सकती हैं। यह भी एक रोमांटिक डेट का हिस्सा है। क्योंकि, इसमें आपको अपने पार्टनर के साथ मिलकर खाना बनाने का मौका मिलेगा। आप मिलकर अपना पसंदीदा खाना तैयार कर सकते हैं। बेस्ट डेट आइडिया ढूंढ रहे कप्लस को यह पसंद आएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।