अपने पोखरा के ट्रिप में इन 4 जगहों को जरूर करें शामिल

भारत जैसे देश में घुमने के लिए पर्यटक जगहों की कमी नहीं है। अगर हिमालय की बात करते हैं तो हिमाचल और उतराखंड का नाम ज़रूर आता है जिसकी हिमालय की पहाड़िया दूर-दूर तक फैली है। इन्हीं पहाड़ियों से लगे नेपाल भी अपने तरफ आकर्षित करता है। भारत के पडोसी देश नेपाल में कुछ ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो हमेशा से प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां कि बड़े-बड़े पर्वत, ट्रेकिंग और झील के प्रकृतिक नजारों का लुफ्त उठाने हजारों संख्या में लोग आते हैं।
नेपाल का पोखरा भी एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन जो हमेशा से पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। हिमालाए की गोद में अगर कोंई देश बसा है तो वह नेपाल ही है और उस नेपाल में पोखरा सबसे करीब है। अगर आप आने वाले वीकेंड में किसी ट्रिप का प्लान कर रही है तो पोखरा को अपने ट्रिप में ज़रूर शामिल करें। पोखरा में कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेस है जिसे देख और घूम के आपको वाकई लगेगा की यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की पर्यटन स्थल तो आपको पसंद आने वाली है साथ में यहां कि संस्कृति के भी आप मुरीद हो जाएंगे। भारत और नेपाल को लेकर जो धार्मिक रिश्ते है वो सभी जानते हैं। तो चलिए नेपाल के इस पोखरा के टूरिस्ट डेस्टिनेशन को और करीब से जानते हैं और प्लान करते हैं अगले ट्रिप के लिए-
इसे भी पढ़ें: पांडिचेरी ट्रिप का प्लान कर रही है तो इन 5 रेस्टोरेंट्स में जरूर जाएं
1.रुपा ताल झील पोखरा नेपाल

पोखरा को सबसे आकर्षण प्लेस से एक है रुपा ताल झील। इस झील में सफ़र करने के लिए रोज हजारो पर्यटन आते है और इस झील कि सवारी करते हैं। अगर आप झील के बीचों-बीच होंगे तो इसका नज़ारा ब्या करना शायद आप के लिए मुश्किल हो जाएं क्योंकि आप जैसे ही झील के अंदर जाएंगे वैसे पाएंगे की आप चारो तरफ से बदलो से घिर गए है। जो भी पोखरा आता है इस झील की सैर जरूर करता है।
2 .पुराना बाजार पोखरा नेपाल

अगर आपने शौपिंग मन बनाया है तो पोखरा में मौजूद पुराना बाजार में एक बार जरूर विजिट करें। इस ओल्ड मार्केट में आपको हस्तशिल्प, लटके मोतियों के माले और नेपाल की संस्कृतिक ड्रेस आपको ज़रूर खरीदने पर मजबूर करेंगी। इस मार्केट के ट्रिप के दौरान यहां मौजूद एतिहासिक मंदिरों का भी यात्रा जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: November वीकेंड को घूमकर करना चाहती हैं सेलिब्रेट, तो इन 5 डेस्टिनेशन को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर रखें
3. सारंगकोट

आप आपको अपने ट्रिप में कुछ एडवेंचर करना चाहती है तो पोखरा में मौजूद सारंगकोट को अपने ट्रिप में जरूर शामिल करें। सारंगकोट अपने प्रकृतिक नजारों के लिए सैनालियों को आकर्षित तो करता है ही साथ में यहां पर होने वाले पॅराग्लायडिंग भी फेमस है। अगर आप पॅराग्लायडिंग करती है तो इस जगह को अपने ट्रेवलिंग ट्रिप में जरूर जोड़े।
4.गुप्तेश्वर महादेव गुफा

पोखरा नेपाल की यात्रा के लिए आने वाले लोग गुप्तेश्वर महादेव गुफा जाना जरुर पसंद करते हैं। यह जगह नेपाल के सबसे खास धार्मिक और पर्यटक स्थल है में से एक है। इस जगह के नाम से ही साफ पता चलता है कि इस जगह पर गुफा वाला मंदिर है। यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। इस पूरी गुफा में पानी टपकता रहता है जो आपको एक अलग ही एहसास देता है। इस गुफा में अंदर जाने के बाद एक बड़ी जगह है जहाँ पर शिवलिंग स्थापित है। अगर आप पोखरा जाते हैं तो इस शिवलिंग के दर्शन करना ना भूलें।
तो अगली बार आप किसी ट्रिप का प्लान कर रही है तो नेपाल के इस पोखरा को अपने ट्रेवल ट्रिप में ट्रिप शामिल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।