Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

FACTS: भारत की इस जगह पर सुबह 4.30 बजे ही निकल जाता है सूरज, जानें ऐसी ही 10 बातें

विदेशों में कई खूबसूरत जगह हैं, लेकिन भारत में भी मनमोहक जगहों की कमी नहीं है। ऐसी ही एक जगह है अरुणाचल प्रदेश।
Updated:- 2019-10-02, 14:00 IST
arunachal pradesh tourist place main

क्या आप जानती हैं कि भारत में सबसे पहले सूरज कहां से निकलता है। भारत के एक राज्य को Land of Dawn कहा जाता है यानी 'सुबह की जमीन', ये जगह है अरुणाचल प्रदेश। यहां सूर्योदय सुबह 4.30 बजे ही हो जाता है। यहां तक कि यहां और गुजरात के बीच दो घंटों का टाइम जोन भी बदला हुआ है। कुछ समय पहले अरुणाचल प्रदेश के लिए अलग टाइमजोन बनाने की मांग भी हुई थी। यही है अरुणाचल प्रदेश की खासियत।  

अरुणाचल प्रदेश के बारे में वैसे तो बहुत कुछ खास है, लेकिन अगर आप टूरिस्ट स्पॉट की बात करें तो ये जगह बहुत ही खास है। इसे भारत का फिनलैंड कहा जा सकता है क्योंकि सर्दियों में इस राज्य का ज्यादातर हिस्सा बर्फ से ढंक जाता है। ये खूबसूरत वादियों वाला राज्य आपके लिए कुछ नया उत्साह अपने अंदर समेटे हुए है। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत राज्य के बारे में।  

1. इस एक राज्य में बोली जाती हैं 30 भाषाएं- 

ये भारत का ऐसा राज्य है जो भाषा के मामले में सबसे ज्यादा खास है। यहां वांचो, तागिन, डाफिया जैसी 30 भाषाएं बोली जाती हैं। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यहां पर कुछ लोग चीनी भाषा भी बोलते हैं क्योंकि यहां से चीनी बॉर्डर जुड़ी हुई है।  

arunachal pradesh morning

इसे जरूर पढ़ें- मिलिए ग्वालियर के राजकुमार और राजकुमारी से, देखें शाही सिंधिया खानदान के वारिस की तस्वीरें 

2. सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर-  

इस राज्य में 1603 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर है। ये बॉर्डर चीन, म्यानमार और भूटान से जुड़ी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में इसीलिए काफी मिक्स कल्चर के लोग मिलते हैं। और यहां इसीलिए इतनी ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं।  

arunachal pradesh map

3. टूरिज्म के लिए खास- 

अरुणाचल प्रदेश में साफ हवा मिलेगी। यहां का 80% इलाका जंगलों से घिरा हुआ है। इसी के साथ, ये सर्दियों में बर्फ से घिर जाता है। ऐसे में अगर आपको लगे तो आप साफ हवा के लिए वहां जा सकती हैं। ये बेस्ट टूरिस्ट प्लेस हो सकती हैं।  

arunachal pradesh mountains

4. सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन-  

अरुणाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन  Tawang है। यहां 400 साल पुरानी Tawang मॉनेस्ट्री है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मॉनेस्ट्री है। इससे बड़ी सिर्फ तिबत की Potala Palace है। ये बहुत ही खूबसूरत बौद्ध मॉनेस्ट्री है। 

arunachal pradesh monestry

5. नॉर्थ ईस्ट का सबसे बड़ा राज्य- 

अरुणाचल प्रदेश 7 sisters यानी सभी नॉर्थ ईस्ट में सबसे बड़ा राज्य है। ये 83,743 स्क्वेयर किलोमीटर लंबा है और यहां के रास्ते इतने खूबसूरत और साफ हैं कि यहां जाकर आपको लगेगा कि आप स्वित्जरलैंड या फिनलैंड में घूम रहे हैं। यानी विदेश ट्रैवल का मजा भारत में ही मिल जाएगा। 

arunachal pradesh lake

6. वन्यजीवों की बहुतायत-

भारत के इस राज्य में 200 से ज्यादा स्तनधारियों की प्रजाती मिलती है जो भारत में कहीं भी और नहीं हैं। 

 

7. लगता है परमिट-

क्योंकि यहां बहुत सारी प्रजातियां हैं और स्तनधारियों और वन्यजीवों को सुरक्षित रखना है इसलिए यहां आने के लिए सिर्फ विदेशी टूरिस्ट को ही नहीं बल्कि यहां के कई इलाकों में जाने के लिए भारतीय टूरिस्ट को भी परमिट लगता है। भारतीय टूरिस्ट को Inner Line Permit (ILP) लेना होता है। 

 

8. जनजातियों की बहुतायत-

जिस तरह से यहां कई भाषाएं बोली जाती हैं उसी तरह यहां जनजातियां भी बहुत हैं। यहां 26 मुख्य जनजातियां और उनके अंतरगत 100 से भी ज्यादा छोटी जनजातियां शामिल हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ये कितना अनोखा प्रदेश है। 

इसे जरूर पढ़ें- पितृ पक्ष के समय गर्भवती महिलाएं भूल से भी ये 9 चीज़ें ना करें 

9. भारत का सबसे लंबा नदी वाला ब्रिज-

अरुणाचल प्रदेश और असम को जोड़ता हुआ ढोला-सादिया ब्रिज है जो ब्रह्मपुत्र नदी पर बना हुआ है। ये ब्रिज 9.15 किलोमीटर लंबा है और ये अपने आप में अनोखा पिकनिक स्पॉट है। 

10. रुकमणी और कृष्ण की लोककथा और मंदिर-

यहां जो मंदिर बने हुए हैं उनमें से कुछ सदियों पुराने हैं। Malinthan के मंदिर 10वीं सदी के माने जाते हैं और लोककथा के अनुसार द्वारका नगरी जाते समय कृष्ण और रुकमणी ने यहां विश्राम किया था। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।