इन दिनों ग्वालियर का राज परिवार काफी चर्चा में है। हाल ही में मध्यप्रदेश की एक रैली में उन्होंने भाषण देते हुए कांग्रेस के लिए ही वोट मांग लिया। दरअसल, कुछ महीनों पहले कट्टर कांग्रेसी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी से नाता जोड़ लिया था। इसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी गिर गई थी। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सिंधिया परिवार इतनी चर्चा में है।
ग्वालियर का राज घराना काफी फेमस है। चाहें जीवाजीराव सिंधिया हों, चाहें माधवराव सिंधिया या फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया ये सभी अपने-अपने दौर में भारत के सबसे चर्चित राजा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलेक्शन रिजल्ट को छोड़ दिया जाए तो वो और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बहुत ज्यादा फेमस हैं। इसी के साथ, उनकी बुआ यानी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी बहुत लोग जानते हैं। ये तो हैं सिंधिया परिवार के वो लोग जिनकी लोगों के बीच पकड़ है, लेकिन क्यों न आज हम शाही सिंधिया परिवार के उन लोगों की बात करें जिन्हें ज्यादा लोग जानते नहीं है, लेकिन जानने की चाहत जरूर रखते हैं।
हम बात कर रहे हैं महानआर्यमन सिंधिया और अनन्या सिंधिया की। ये दोनों प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बच्चे हैं और ग्वालियर के राजघराने के वारिस हैं।
महानआर्यमन सिंधिया शाही घराने की चौथी पीढ़ी जो राजनीति में आने को तैयार-
महानआर्यमन सिंधिया अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से हाल ही में पढ़कर आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके ग्रैजुएशन की तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह ही दून स्कूल से की है। इसी के साथ, वो सिंधिया परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सियासत में कदम रखने को तैयार हैं।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- देश की 50 खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की वाइफ प्रियदर्शिनी राजे सिंधियां, जानें खास बातें
महानआर्यमन सिंधिया अपने पिता को बाबा और मां को अम्मा महारानी कहते हैं। महानआर्यमन ने इलेक्शन के दौरान अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसे लेकर काफी सियासत गर्मा गई थी।
View this post on Instagram
वो अपनी मां और पापा के साथ कई सार्वजनिक मंचो पर नजर आते हैं। यही नहीं वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर चुके हैं।
वो अपनी मां के साथ संसद के गलियारों में घूमते भी नजर आए हैं।
महानआर्यमन अपनी छवी को लेकर काफी सक्रीय हैं और उनकी तस्वीरें कभी आम चाट वाले के पास चाट खाते हुए तो कभी मंदिर में पूजाकरते हुए दिख लजाते हैं। ग्वालियर आने पर वो लोगों के बीच अपना वक्त बिताते हैं।
पढ़ाई के कारण वो वोट डालने नहीं आ पाए थे और इसे लेकर उन्होंने सबसे माफी भी मांगी थी और पिता के लिए वोट भई मांगे थे।
मां की ही तरह खूबसूरत और शालीन हैं अनन्या राजे सिंधिया-
सिंधिया परिवार की एक और राजकुमारी अब चर्चा में है। ये हैं अनन्या राजे सिंधिया। शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली अनन्या फिलहाल दिल्ली ब्रिटिश स्कूल में पढ़ती हैं। उन्हें पिछले साल पैरिस के le Bal इवेंट में बुलाया गया था। ये इवेंट पिछले 25 सालों से दुनिया भर के बहुचर्चित युवाओं के लिए रखा जाता है जहां लोगफैशन डिजाइनरद्वारा खास इस मौके के लिए डिजाइन किए कपड़े पहन कर आते हैं। ये इवेंट फैशन डिजाइनर Ophélie Renouard ने शुरू किया था।
अनन्या सभी डेब्यूटांट में से एकलौती थीं जिन्होंने अपने फैशन डिजाइनर को 'जी' करके संबोधित किया था। इस इवेंट में अनन्या के डांस पार्टनर उनके भाई महानआर्यमन सिंधिया ही थे। अनन्या इस इवेंट में बेहद शालीन और सुंदर लग रही थीं।
इसे जरूर पढ़ें-VIDEO: आलिया-रणबीर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने बताए अपने लकी चार्म
Recommended Video
भारत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार हैं प्रियदर्शिनी-
अब बात करते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी और ग्वालियर की महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियदर्शिनी की मां आषाराजे गायकवाड़ नेपाल की राजकुमारी थीं। प्रियदर्शिनी के पिता संग्रामसिंह गायकवाड़ बड़ौदा के राजघराने के हैं।
जहां तक ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी की शादी की बात है तो एक जलसे में 1991 में पहली बार ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी को देखा था। उस समय ही वो उन्हें दिल दे बैठे थे। प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य की शादी 1994 में हुई थी और जब ग्वालियर की महारानी सिर्फ 20 साल की थीं तभी उनके बेटे महानआर्यमन का जन्म हुआ था।
साल 2012 में फेमिना ने प्रियदर्शिनी को भारत की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था।
प्रियदर्शिनी भी राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव हैं। वो अपने पति के साथ बराबर उनके इवेंट्स में जाती हैं और साथ ही साथ संसद में भी उनका आना जाना रहता है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।