DIY Hair Mask: रूखे बालों को घना और मुलायम बनाने के काम आएगा यह हेयर मास्क

Dry Hair: लंबे, घने, मुलायम और चमकदार बाल हर लड़की की चाहत होते हैं। लेकिन आज के वक्त में बालों को लंबा या फिर घना बनाए रखना इतना आसान नहीं रह गया है। प्रदूषण, हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस और भी कई वजहों से कुछ लड़कियों के बार झड़ने लगते हैं, कुछ के उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं और कुछ के रूखे और बेजान। रूखे बालों को घना, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आपको महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर मौजूद कुछ खास चीजों को इस्तेमाल करना चाहिए। इन्हें एक्सपर्ट भी सही मानते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं। घर में मौजूद 2 चीजों से बनने वाला यह हेयर मास्क बालों के लिए बहुत उपयोगी है। इस बारे में एक्सपर्ट दिलराज प्रीत कौर जानकारी दे रही हैं। वह योगा एक्सपर्ट और लाइफस्टाइल कोच हैं।
रूखे बालों के लिए तेल और दही का हेयर मास्क ( Does yogurt help dry hair)
- दही रूखे और बेजान बालों के लिए बहुत अच्छा होता हैय़
- दही में विटामिन-ए और बी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- बालों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। दही से बालों को जरूरी प्रोटीन मिलता है।
- आप दही में जैतून या फिर नारियल का तेल मिलाकर बालों में हेयर मास्क लगा सकती हैं।
- यह हेयर मास्क एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और इससे बालों को गहराई से पोषण मिलता है।
- यह मास्क बालों का रूखापन दूर कर, बालों में नई चमक लेकर आता है।
इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Hair : झड़ते बालों को रोकने के लिए एलोवेरा जेल आएगा काम, जानें कैसे?
कैसे तैयार करें दही और तेल का हेयर मास्क? ( How to get Shiny and Soft Hair)
- 1 बड़े कटोरे में दही और तेल मिलाएं।
- लगभग आधा कप दही और 2 बड़े चम्मच नारियल या जैतून का तेल लें।
- इन्हें अच्छे से मिक्स करने के बाद बालों की जड़ों पर लगाएं।
- हल्के से मसाज करें और हेयर मास्क को पूरे बालों पर लगाएं।
- जब यह सूख जाए, तो इसे धो लें।
- हेयर मास्क लगाने से पहले बालों की गंदगी को अच्छे से साफ कर लें।
- हेयर मास्क साफ बालों में ही लगाएं।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
अगर आपको रूखे बालों को घना, चमकदार और मुलायम बनाने का यह हेयर मास्क पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।