Year Ender 2019: दीपिका, प्रियंका, आलिया सभी ने फॉलो किए 2019 के ये खास Makeup Trends

साल 2019 में अगर हम मेकअप की बात करें तो कई नए ट्रेंड्स देखने को मिले हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक सभी के मेकअप ट्रेंड्स को देखते हैं। 

makeup trends of bollywood divas in

साल 2019 अब खत्म होने को है और इस साल मेकअप इंडस्ट्री में काफी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इस तरह के बदलाव जो 2018 तक शायद हमें उतने पसंद नहीं थे, लेकिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक 2019 में ये मेकअप ट्रेंड्स सबसे ऊपर रहे। इसमें स्किन और आई मेकअप से लेकर आईब्रो के शेप तक सभी कुछ शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, दिशा पटानी जैसी सभी हिरोइनें 2019 मेकअप ट्रेंड्स को आजमाने में आगे रहीं वहीं सुहाना खान और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार किड्स ने भी अपने मेकअप लुक में एक्सपेरिमेंट किया।

तो आज बात करते हैं 2019 के ऐसे ही मेकअप ट्रेंड्स में जो स्टाइल स्टेटमेंट बन गए। इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर यूट्यूब तक सभी जगह ये मेकअप ट्रेंड्स छाए रहे।

1. नो मेकअप लुक -

आलिया भट्ट से लेकर दिशा पटानी तक इस साल सभी हिरोइनों ने नो मेकअप लुक को एक नई परिभाषा दी। आलिया भट्ट का कंलक के प्रमोशन के समय का वो लुक याद है आपको? जहां बंधेज की साड़ी पहन आलिया ने न्यूड आईशैडो, थोड़ा सा मस्कारा और बुशी बोल्ड आईब्रो वाला लुक लिया था। साथ ही उनके पिंक लिप्स भी थे। तो ये पिंक और पीच का मिक्स नो मेकअप लुक तो वाकई खूबसूरत था ना।

disha patani alia bhatt no makeup look

इसी के साथ, दिशा पटानी की ये खूबसूरत सेल्फी भी यकीनन तारीफ के काबिल थी। नो मेकअप लुक में अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा सभी ने एक्सपेरिमेंट किए। प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क की गलियों में घूमते हुए कई बार इस लुक को कैरी करते हुए दिखाई देती हैं। याद है प्रियंका की वो पोल्का डॉट वाली रफल ड्रेस जिसमें नो मेकअप लुक अपनाया था।

कंगना रनौत, डायना पेंटी और लगभग सभी हिरोइनों ने इस लुक को फॉलो किया है। वैसे पहले भी इस ट्रेंड को लोगों ने फॉलो किया है, लेकिन जिस तरह से 2019 में बॉलीवुड और हॉलीवुड में नो मेकअप लुक सामने आया है वो पहले नहीं था।

इसे जरूर पढ़ें- Forbes List: दिव्यांका त्रिपाठी से नेहा कक्कड़ तक, 2019 में इतनी थी इन टीवी सेलेब्स की कमाई

2. ब्राउन आई लुक -

दीपिका का ब्राउन स्मोकी आई लुक याद है आपको? एक मैग्जीन को इंटरव्यू देते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा था कि उन्हें पहले अपने मेकअप लुक में लोअल आईलैश के नीचे कुछ भी करना पसंद नहीं था, लेकिन बाद में उन्होंने एक्सपेरिमेंट किया और उन्हें ये काफी पसंद आने लगा। आलिया, अनुष्का, दीपिका, प्रियंका ने ग्रे या ब्लैक स्मोकी आई नहीं बल्कि ब्राउन स्मोकी आई लुक को इस साल अपनाया है।

deepika padukone brown eye makeup look

दीपिका का ये लुक काफी अच्छा लग रहा था और अब अक्सर उन्हें ऐसे ड्रामा आई मेकअप के साथ देखा जा सकता है। दीपिका को इस लुक में ज्यादा देखा जाता है क्योंकि उनकी आंखों के रंग से ये आईमेकअप कॉम्प्लिमेंट करता है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में भी सब्यसाची रेड साड़ी के साथ दीपिका ने ब्राउन आई मेकअप लुक ही अपनाया था।

3. हाईलाइटर और ब्रॉन्जर का इस्तेमाल-

हाईलाइटर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा शायद जाह्नवी कपूर ही करती हैं। उनके हर मेकअप में ये ट्रेंड दिखता है। जाह्नवी के साथ एक और स्टार किड को ये लुक काफी पसंद है। सुहाना खान ने भी कई बार हाईलाइटर वाला मेकअप किया है। चेहरे के उभरे हुए हिस्सों पर हाईलाइटर या ब्रॉन्जर का इस्तेमाल कर मेकअप का हिस्सा बनना इस साल एक नया ट्रेंड रहा।

janhvi kapoor highlighter deepika padukone highliter

इतना ही नहीं अनन्या पांडे का फिल्म फेयर ग्लैमर अवॉर्ड्स का लुक याद है आपको? जिसमें उनके गालों पर हाईलाइटर लगा हुआ था। याद नहीं तो ये तस्वीरें देख लीजिए। अनन्या ने भी अपने गले और गालों के साथ, नाक और टेम्पल बोन पर हाईलाइटर का इस्तेमाल किया है।

4. ग्लास स्किन लुक-

साउथ कोरिया से आया ग्लास स्किन लुक भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ये ट्रेंड काफी ज्यादा प्रचलित हुआ है। इस ट्रेंड में स्किन मिरर ग्लास जैसी चमकती है ऐसा ही स्किन केयर और ऐसा ही मेकअप किया जाता है जिसमें स्किन में रिफ्लेक्टर लुक आए। अधिकतर इसमें फेस ऑयल और फेस सीरम का इस्तेमाल किया जाता है।

glass skin makeup look

बाकायदा ग्लास स्किन फेशियल से लेकर ग्लास स्किन मेकअप ट्यूटोरियल तक सब कुछ वायरल हो रहा है। अगर आप यूट्यूब पर ही ग्लास स्किन मेकअप ट्यूटोरियल सर्च करेंगे तो आपके पास कई सारे ऑप्शन आएंगे। ये लुक इस साल काफी ट्रेंड में रहा और ऐसा लगता है कि 2020 में भी ये लुक और ज्यादा आगे जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें- Christmas Special: शिल्पा शेट्टी ने बताई हेल्दी फ्रूट केक की रेसिपी, मीठा भी खाएं और वजन भी कंट्रोल रखें

5. बुशी (Bushy) ब्रो लुक -

आलिया भट्ट की आईब्रो को गौर से देखिए। बुशी आईब्रो ट्रेंड इन दिनों अपने चरम पर है। प्रियंका की आईब्रो तो काफी समय से इसी लुक में हैं, अब आलिया, सोनम, अनुष्का और दीपिका जैसी एक्ट्रेसेस भी अपनी आईब्रो को यही लुक दे रही हैं।

alia bhatt bushy eye brows

माइक्रोब्लेडिंग (Microblading) एक खास तरीका है जिससे आईब्रो को शेप दिया जाता है और लंबे समय तक एक जैसा रखा जाता है। माइक्रोब्लेडिंग आईब्रो तकनीक से आईब्रो को एक तय शेप में ढाला जाता है और इन्हें मोटा किया जाता है। इस तकनीक का फायदा ये है कि इसमें आईब्रो काफी मोटी लगती हैं और उनका शेप भी सही रहता है। साथ ही साथ वो बुश जैसी लगती है यानी सामने की और मोटी आईब्रो।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP