Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

Forbes List: दिव्यांका त्रिपाठी से नेहा कक्कड़ तक, 2019 में इतनी थी इन टीवी सेलेब्स की कमाई

दिव्यांका त्रिपाठी, सनी लियोनी, नेहा कक्कड़, कपिल शर्मा जैसे सेलेब्स ने इस साल कितनी कमाई की इसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं। 
Updated:- 2019-12-20, 13:26 IST
image

फोर्ब्स इंडिया ने इस साल के 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट पेश कर दी है। वैसे तो फिल्मी जगत के कई सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं, इसमें स्पोर्ट्स जगत के भी कई सितारे शामिल हैं, लेकिन हमारे टीवी स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। विराट कोहली ने तो इस लिस्ट में अक्षय कुमार और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया जिनकी इस साल की कमाई 250 करोड़ से भी ज्यादा रही। अब टीवी स्टार्स की बात करें तो हमारी फेवरेट बहु दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर इंडियन आइडल की जज और हमारी प्यारी सी सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तो चलिए बात करते हैं कि किस टीवी स्टार ने कितनी कमाई की इस साल।  

नोट: इस लिस्ट में कमाई के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर भी उनकी रैंकिंग की गई है, इसलिए ज्यादा कमाई वाले सेलेब्स भी कम ब्रांड वैल्यू के कारण लिस्ट में नीचे हैं।  

1.  नेहा कक्कड़- 

नेहा कक्कड़ वैसे तो सिंगर हैं, लेकिन इंडियन आइडल के जज की भूमिका में वो काफी समय से डटी हुई हैं। इस लिस्ट में उनका स्थान 29 नंबर पर था। नेहा ने साल 2019 में 25 करोड़ की कमाई की है। उनका नाम टीवी स्टार्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

इसे जरूर पढ़ें- करीना कपूर के ये 5 जैकेट लुक हैं खास, सर्दियों की शादियों के लिए ले सकते हैं स्टाइल इंस्पिरेशन 

 neha kakkar salary

2. सनी लियोनी-  

टीवी स्टार्स की बात करें तो सनी लियोनी ने स्प्लिट्स विला 12 को होस्ट किया और इस साल वो सिर्फ एक ही आइटम सॉन्ग में आईं हैं, लेकिन वो एड्स आदि को लेकर कमाई के मामले में आगे रहीं। इस लिस्ट में उनका स्थान 48 है और उनकी कमाई 2.5 करोड़ रही है।  

sunny leone  salary

3. कपिल शर्मा- 

कपिल शर्मा ने इस साल धमाकेदार वापसी की है। न सिर्फ उनके घर में खुशियां आई हैं बल्कि उनका करियर भी वापस ढर्रे पर चलने लगा है। कपिल इस लिस्ट में 53 नंबर पर हैं। उनकी कमाई तो ज्यादा है, लेकिन ब्रांड वैल्यू में थोड़ी कमी है। कपिल की कमाई 2019 में 34.08 करोड़ रही है।  

kapil sharma salary

4. संजीव कपूर- 

संजीव कपूर टीवी की चर्चित पर्सनालिटी हैं। वो अपनी ब्रांड वैल्यू को लेकर भी ज्यादा हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले वो थोड़ा पीछे रह गए। संजीव कपूर का इस लिस्ट में 73 नंबर पर स्थान है और उनकी कमाई 24.8 करोड़ रुपए रही है।  

sanjeev kapoor salary

5. दिव्यांका त्रिपाठी-  

टीवी की फेवरेट बहु में से एक दिव्यांका त्रिपाठी भी अपने स्टाइल से फेमस हैं। दिव्यांका इस लिस्ट में 79वें स्थान पर थीं और वो 1.46 करोड़ रुपए के साथ पिछले साल की रैंकिंग से ऊपर उठ गई हैं। वो The Voice टीवी रिएलिटी शो की होस्ट रही हैं इस साल।  

divyanka tripathi salary

6. भारती सिंह- 

कॉमेडियन भारती सिंह भी इस साल कमाई के मामले में पीछे नहीं रहीं। हां, पिछले साल की लिस्ट के मामले में वो थोड़ा पीछे चली गईं। 82वें स्थान पर भारती सिंह की कमाई 10.92 करोड़ रही है।  

bharati singh salary

इसे जरूर पढ़ें- Christmas Special: शिल्पा शेट्टी ने बताई हेल्दी फ्रूट केक की रेसिपी, मीठा भी खाएं और वजन भी कंट्रोल रखें

7. रेमो डिसूजा-

रेमो डिसूजा 86वें नंबर पर हैं और उनकी कमाई इस साल 1.63 करोड़ रही है। वो पिछले साल 65वें स्थान पर थे और इस साल और भी ज्यादा पीछे हो गए हैं। वो डांस रिएलिटी शो के जज के तौर पर हैं। 

 

8. रवीना टंडन-

रवीना टंडन इस साल नच बलिए 9 की जज के तौर पर काम कर रही हैं और वो इस लिस्ट में 89वें स्थान पर हैं। उनकी कमाई इस साल 2.4 करोड़ रही है। 

 

9. करण कूंद्रा-

टीवी एक्टर करण कूंद्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वो इस लिस्ट में पिछले साल 84 नंबर पर थे, लेकिन इस साल 92वें नंबर पर खिसक गए हैं। उनकी कमाई इस साल 4.12 करोड़ रही है। 

10. रणवीर ब्रार-

रणवीर ब्रार जो संजीव कपूर के बाद दूसरे सेलेब शेफ हैं जो इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। रणवीर ब्राब का स्थान इस लिस्ट में 96 नंबर पर है और उनकी कमाई इस साल 4.99 करोड़ रही है। वो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 6 के जज हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।