Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

Beauty Tips: यामी गौतम जैसी गोरी-गोरी रेशमी त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

यामी गौतम की तरह खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो दादी मां के नुस्खे आजमाएं। यामी इन आसान घरेलू उपायों से अपनी खूबसूरती बरकरार रखती हैं। 
Updated:- 2019-09-03, 18:12 IST
YAMI GAUTAM BEAUTY main

बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस यामी गौतम की बेदाग त्वचा और खूबसूरती देखकर महिलाओं की चाहत होती है कि उनकी त्वचा भी ऐसी ही खूबसूरत हो। चाहे बात उनके विज्ञापनों की करें या फिर उनके टीवी शो और फिल्मों की, वह पर्दे पर हमेशा ही इतनी खूबसूरत दिखी हैं कि बाकी चीजों पर ध्यान ही नहीं जाता। फिल्म 'विकी डोनर', 'सनम रे', 'उरी' में उनके गुड लुक्स को खासतौर पर पसंद किया गया था।  

YAMI GAUTAM BEAUTY inside

यामी ने 'काबिल', 'विकी डोनर', 'बदलापुर', 'एक्शन जैक्सन', 'सनम रे' जैसी कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग के साथ-साथ अपीयरेंस भी कमाल का था। यामी के चेहरे पर जो नूर नजर आता है, वैसा कहीं और देखने को नहीं मिलता।

इसे जरूर पढ़ें: यामी गौतम साइकिलिंग और कार्डियो से रखती हैं खुद को फिट

YAMI GAUTAM BEAUTY inside

महिलाएं यामी गौतम जैसी स्किन पाने के लिए कई तरह की फेयरनेस क्रीम्स का भी इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं इस बात का अफसोस करती हैं कि उनके पास महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। अरे मैडम इतना ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं है, आप चाहें तो दादी मां के नुस्खों से अपनी खूबसूरती बरकरार रखती हैं। तो आइए जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत लुक पाने के लिए कौन से घरेलू तरीके आजमाए जा सकते हैं-

 

  • चेहरे को टोन रखना चाहती हैं तो नारियल पानी पीने के साथ-साथ चेहरे पर उसका मसाज भी करें। 

YAMI GAUTAM BEAUTY inside

  • बालों पर कंडीशनर का आप इस्तेमाल करती ही होंगी। इसमें तरह-तरह के कैमिकल्स का प्रयोग होता है, इसकी जगह आप कुदरती कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सिरका एक नेचुरल कंडीशनर है, जिसके इस्तेमाल से बाल चमकदार और मुलायम नजर आते हैं। ध्यान रखें कि बालों पर जैल या स्प्रे का प्रयोग न करें।

 

 

  • अगर होठों को चमकदार बनाए रखना चाहती हैं तो बाजार के महंगे लिप बाम की जगह घर के देसी घी से बढ़कर कोई और चीज नहीं है। इससे होठों की रंगत गुलाबी बनी रहती है। 
  • चेहरे की डेड स्किन से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आधी चम्मच चीनी के साथ, आधी चम्मच हल्दी और शहद मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मलें। इसके बाद चेहरा धो लें। डेड स्किन निकल जाने से आपकी त्वचा पर अलग ही निखार नजर आएगा। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।