Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:38 PM IST

मुलायम होंठ पाने के लिए घर पर ही बनाएं लिप बाम

होम मेड लिप बाम की सबसे अच्‍छी बात होती है कि यह कम पैसों में घर पर ही तैयार हो जाते हैं और यह ज्‍यादा अफेक्टिव भी होते हैं। तो चलिए आज हम आपको सिखाते हैं कि घर पर ही कैसे लिप बाम बनाया जा सकता है। 
Updated:- 2019-01-29, 18:33 IST
DIY make three types of  lip balm at home

मौसम कोई भी हो किसी किसी के होंठ हर मौसम में ड्राय हो जाते हैं। ऐसे में लिप बाम लगाने से काफी राहत मिलती है। आपने बाजार से महंगे ब्रांडेड लिप बाम कई बार खरीदे होंगे मगर क्‍या आप जानती हैं कि घर पर भी लिप बाम बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं आप चाहे तो घर पर कई वैराइटी के लिप बाम बना सकी हैं। होम मेड लिप बाम की सबसे अच्‍छी बात होती है कि यह कम पैसों में घर पर ही तैयार हो जाते हैं और यह ज्‍यादा अफेक्टिव भी होते हैं। तो चलिए आज हम आपको सिखाते हैं कि घर पर ही कैसे लिप बाम बनाया जा सकता है।    

Read More: घर में ऐसे बनाएं makeup remover

DIY make three types of  lip balm at home

चॉकलेट लिप बाम 

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच चॉकलेट
  • 1/2 छोटा चम्‍मच न्‍यूटेला
  • 1 बड़ा चम्‍मच वैक्‍स 

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले चॉकलेट और वैक्‍स को अलग-अलग पिघलाएं। 
  • फिर इन दोनों को आपस में मिक्‍स करलें। 
  • फिर इसमें न्‍यूटेला डालें। 
  • इस मिश्रण को 10 मिनट तक ठंडा करें।
  • फिर इसे 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 

Read More: अपनी स्माइल को खूबसूरत बनाने के लिए यूज़ करें होममेड टूथपेस्ट

 

DIY make three types of  lip balm at home

लेमन लिप बाम 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच वैसलीन 
  • 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद 

कैसे बनाएं 

  • ग्‍लास बाउल में वैसलीसन डालें और उसे माइक्रोवेव में 30 मिनट तक पकाएं 
  • अब इसमें नींबू का रस डालें और साथ ही शहद भी डालें। 
  • इस मिश्रण को अच्‍छे से मिलाएं और एक प्‍लास्टिक की डिब्‍बी में भर कर रख दें। 
  • अब इस प्‍लास्टिक बॉक्‍स को 10 मिनट बाद 4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। 

DIY make three types of  lip balm at home

रोज लिप बाम 

सामग्री 

  • 1/8 कप कोकोनट ऑयल 
  • ¼ कप रोज पेटल्‍स 
  • 1 बड़ा चम्‍मच स्‍वीट एलमंड ऑयल 
  • 1 बड़ा चम्‍मच वैनीला एक्‍सट्रैक्‍ट  
  • 1/8 कप शीआ बटर 
  • ¼ कप बीवैक्‍स 

 

कैसे बनाएं

  • सभी सामग्री को सौसपैन में डालें। 
  • इस सामग्री को धीमी आंच पर तब तक मेल्‍ट करें जब तक सामग्री पिघल नहीं जाती। 
  • अब इसमें गुलाब की सूखी पत्तियां डालें। 
  • अब सामग्री को एक जार में बंद करके रख दें और ठंडा होने दें। 
  • अब आप इसे इस्‍तेमाल कर सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।