Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

इस तरह रखती हैं यामी गौतम अपने बालों का ध्यान, शॉर्ट हेयर्स को कर रही हैं एन्जॉय

यामी बताती हैं कि वो हमेशा नेचुरल चीज़ें ही इस्तेमाल करने में विश्वास रखती हैं। वो आज भी अक्सर अपने किचन से अंडे और ऑलिव ऑइल को बालों के लिए चुनती हैं। बालों में शाइन के लिए मैं एग-व्हाईट और ऑलिव ऑइल का पेस्ट बना लेती हूँ और इसे बालों पर लगाती हूँ।  
Updated:- 2018-08-07, 10:56 IST
yami gautam hair care tips for short hair main

टेलीविज़न के बाद बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय से सभी को इम्प्रेस करने वाली यामी गौतम ने हाल ही में अपने नए हेयर स्टाइल से खुद को मेकओवर दिया है। यामी ने हाल ही में अपने बालों को शॉर्ट करवा दिया है और इस नए लुक को वो बहुत एन्जॉय भी कर रही हैं।

वैसे, यामी को अपने बाल बहुत पसंद हैं और वो हमेशा इनको लेकर केयरफुल रही हैं। हमसे बातचीत के दौरान यामी ने बताया कि वो कैसे रोज़ाना अपने बालों का ध्यान रखती हैं और इसमें घरेलु नुस्खें भी शामिल हैं, आइये जानते हैं –

मुंबई के मॉइश्चर से हुआ बहुत हेयरफॉल

yami gautam hair care tips for short hair inside

यामी दिल्ली से हैं और जब अपने काम के चलते वो मुंबई शिफ्ट हुईं तो उन्होंने नोटिस किया कि यहाँ मॉइश्चर बहुत है जिसकी वजह से बाल हमेशा ऑइली लगते हैं और बहुत झड़ते हैं। तो इस हेयरफॉल के लिए मैंने स्पा लेना शुरू किया। अपना शैम्पू बदला और गुनगुने पानी से हेयर वॉश करना शुरू किया। कंडीशनर का इस्तेमाल मैं यहाँ मुंबई में तो नहीं करती।

किचन नुस्खे

यामी बताती हैं कि वो हमेशा नेचुरल चीज़ें ही इस्तेमाल करने में विश्वास रखती हैं। वो आज भी अक्सर अपने किचन से अंडे और ऑलिव ऑइल को बालों के लिए चुनती हैं। बालों में शाइन के लिए मैं एग-व्हाईट और ऑलिव ऑइल का पेस्ट बना लेती हूँ और इसे बालों पर लगाती हूँ। इससे बालों को गहराई से पोषण मिलता है और यह शायनी भी होते हैं। इसके अलावा मुझे मेरी माँ ने दही लगाने की भी सलाह दी है और इससे भी मेरे बाल काफी स्ट्रांग और सिल्की हुए हैं।

yami gautam hair care tips for short hair inside

हेल्दी डाइट भी है अच्छे बालों का राज़

यामी कहती हैं कि अच्छी और हेल्दी डाइट का भी बालों पर खूब असर पड़ता है। बालों के लिए और हेल्दी रहने के लिए मैं खूब सारा पानी पीती हूँ, आंवला खाती हूँ। शुरू शरू में मुझे आंवला पसंद नहीं था, तो मैंने ड्राय आंवला खाना शुरू किया जिस पर नमक और मसाले लगे होते हैं। फिर, धीरे धीरे मैंने आंवला का मुरब्बा खाना शुरू किया और अब ये मुझे बहुत अच्छा लगता है।

yami gautam hair care tips for short hair inside

शॉर्ट हेयर्स का भी रखना होता है ध्यान

यामी ने कहा कि जब से उनके बाल शॉर्ट हुए हैं तब से उन्हें किसी हेयरस्टाइल की ज़रुरत नहीं पड़ती, वो हमेशा रेडी ही रहती हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि शॉर्ट हेयर्स का ध्यान नहीं रखना होता। मुझे लगता है शॉर्ट हेयर्स को शैम्पू कम करना चाहिए क्यूंकि ये बहुत जल्दी Fizzy हो जाते हैं। और शॉर्ट हेयर्स को अच्छी ऑइलिंग चाहिए होती है जिससे ये मज़बूत और शायनी रहें। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।