आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी ने केवल हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाया है। इसके कारण बाल और त्वचा सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। क्या आपके भी बालों की ग्रोथ रूक गई है? महंगे शैंपू और घरेलू उपाय आजमाने के बाद भी कुछ खास असर नहीं दिख रहा है तो आपको पहले यह जानना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्यों आपके बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसका कारण बताएंगे।
ड्राई स्कैल्प के कारण भी बालों की ग्रोथ नहीं होती है। अगर स्कैल्प ड्राई रहेगा, तो बालों में नमी की कमी होगी जिसके कारण बाल नहीं बढ़ते हैं। इसलिए आपको स्कैल्प का खास ध्यान रखना चाहिए। स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए बालों में एलोवेरा जेल का उपयोग करें। एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो नमी बनाए रखने का काम करता है।
आजकल बाजार में इतने सारे हेयर केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं कि समझ नहीं आता किसका इस्तेमाल किया जाए। कई बार हम एडवरटाइजमेंट को देख कुछ भी खरीद लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से भी बालों की ग्रोथ रूक सकती है। इसलिए आपको अपने बालों के टेक्सचर को ध्यान में रखने के बाद ही शैंपू या कंडीशनर का उपयोग नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:अगर नहीं बढ़ रहे हैं आपके बाल तो जानिए क्या है असली कारण
स्मूदनिंग से लेकर कलरिंग तक, बालों पर न जाने कितने ट्रीटमेंट होते हैं। इन सभी ट्रीटमेंट में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कुछ समय के लिए बाल सुंदर दिखते हैं। अगर लंबे समय के लिए देखा जाए तो यह ट्रीटमेंट बालों को केवल कमोजर ही बनाते हैं। एक समय बाद बाल झड़ने लगते हैं और ग्रोथ भी नहीं होती है। इसलिए आपको इन ट्रीटमेंट का सहारा नहीं लेना चाहिए। (हेयर स्मूदनिंग कैसे करें)
इसे भी पढ़ें:यह चार हेयर ग्रोथ मिसटेक्स पहुंचाएंगी आपके बालों को बेहद नुकसान
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।