रोजाना इस तरह करें बालों की देखभाल

बालों की सुंदरता को आप कैसे परिभाषित करती हैं? हम सभी को सुंदर, काले और लंबे बाल पसंद होते हैं, लेकिन इसके लिए सही केयर करना जरूरी होता है। बालों की देखभाल में अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की जाती है तो यह टूटने-झड़ने लगते हैं।
यह सब समस्या न हो, इसलिए आपको रोजाना अपने बालों की केयर करनी चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रोजाना आपको अपने बालों की देखभाल कैसे करनी चाहिए।
हेयर वॉश
इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके बाल ड्राई हैं तो बार-बार बाल नहीं धोने चाहिए। हेयर वॉश करते समय सही तरीका फॉलो करें। वरना आपके बाल झड़ने लगेंगे।
कंडीशनर
बालों को धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बाल अच्छे हो जाते हैं। कंडीशनर लगाने से आपके बाल फ्रिजी नहीं होंगे। जरूरत से ज्यादा कंडीशनर न लगाएं। एक ही कोट काफी है। कंडीशनर को बालों की जड़ और लंबाई में लगाएं, फिर बाल धो लें।(हेल्दी बालों के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें:बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए करें ये काम
रोजाना करें बालों में कंघी
साथ ही बाल टूटेंगे भी कम। इसके लिए आपको वाइड टूथ ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इसके उपयोग से बाल कम टूटते हैं। इसके साथ समय-समय पर कंघी करें, क्योंकि बाल उलझ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:फ्रिजी बालों की इस तरह करें देखभाल
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल हमेशा हेल्दी रहे तो ऑयलिंग जरूर करें। बिना तेल लगाएं बालों को वॉश करने से बचें। तेल लगाने से आपके बालों को पोषण मिलेगा, जिससे आपके बाल हेल्दी रहेंगे।
- हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें, लेकिन अगर आपको जरूरत है तो एलोवेरा जेल से बने लिव इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल डैमेज नहीं होंगे।
- बालों में हेयर पैक का उपयोग जरूर करें। आप अपने बालों के टेक्सचर के अनुसार घर पर ही आसानी से पैक बना सकती हैं। हफ्ते में कम से कम दो बार पैक का इस्तेमाल करें।
- स्कैल्प को साफ रखें। अगर आपका स्कैल्प साफ रहेगा तो बाल अच्छे रहेंगे। साथ ही यह बालों की ग्रोथ को भी प्रमोट करता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।