herzindagi
remedies for eye bags problem in hindi

आंखों की सूजन हो सकती है कम, ये टिप्स आएंगी काम

नींद की कमी के कारण आंखें सूजने लगती हैं। आंखों की सूजन को कम करने के लिए आई क्रीम के अलावा ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, आंखों की देखभाल भी जरूर करें। 
Editorial
Updated:- 2023-08-21, 16:56 IST

अक्सर कई कारणों से हमारी आंखों में सूजन आ जाती है। सूजन की वजह से हमारी आंखें दुखने लगती हैं या फिर दिखाई देना कम सा हो जाता है। आंखें चेहरे का मूल अंग हैं, जो हमारी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती हैं। ऐसे में अगर आंखें सूजी नजर आए, तो हमारा चेहरा ही बदल जाता है। अगर आपकी आंखें भी सूजन लगती हैं, तो आपको आंखों की देखभाल करनी चाहिए। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी आंखों की सूजन को कम करने में असरदार होंगी। चलिए आइए जानते कौन-सी हैं ये टिप्स। 

आंखों की सूजन के कारण 

causes of eye bagsकई कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से हमारी आंखों में सूजन हो जाती है। इनमें नींद पूरी ना होना, स्क्रीनिंग पर ज्यादा समय देन, किसी प्रकार की एलर्जी हो जाना या फिर आंखों को रगड़ना आदि शामिल हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखें क्योंकि खराब लाइफस्टाइल का असर आंखों पर पड़ता है। 

जेड रोलर से कैसे कम करें आंखों की सूजन 

how to use jade roller for eye bags problemआंखों की सूजन को कम करने के लिए अगर आप आज के ज़माने का उपाय चाहती हैं, तो आप जेड रोलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस रोलर का इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। जेड रोलर को आंखों के नीचे रखकर मसाज करें। यह वाटर रिटेंशन के साथ-साथ सूजन को कम करने में बेहद मददगार है। साथ ही, यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। रोजाना दिन में कम से कम दो बार इस रोलर का इस्तेमाल करें। 

आंखों के अलावा आप इस रोलर का उपयोग फेस मसाज के लिए भी कर सकती हैं। फेस सीरम और मॉइश्चराइजर को चेहरे पर लगाकर, जेड रोलर का उपयोग किया जा सकता है। इसलिए आपको इस प्रोडक्ट को अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: मिनटों में हटाएं आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे, डॉक्टर के बताए ये टिप्स आएंगे काम

आंखों की सूजन को कम करने के लिए घरेलू नुस्खे

आप आंखों की सूजन को कम करने के लिए बाजारी चीजों के बजाय घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं। त्वचा के लिए तेल बेहद फायदेमंद होते हैं। बादाम के तेल का इस्तेमाल त्वचा और बालों पर किया जाता है। आप आंखों की सूजन से छुटकारा पाने के लिए भी बादाम के तेल का उपयोग कर सकती हैं। रात को सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाएं और कुछ देर मसाज करें। अगली सुबह चेहरे को अच्छे से क्लींज करें। आप रोजाना यह नुस्खा आजमा सकती हैं। 

ग्रीन टी की मदद से भी पफी आईज की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके लिए ग्रीन टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें। ठंडे बैग्स को आंखों के नीचे लगाएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी। ग्रीन टी के अलावा खीरे की मदद से भी सूजन कम हो सकती है। खीरे में पानी पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा, चम्मच को ठंडा करके भी आंखों के नीचे लगाने से भी यह परेशानी कम होती है। (डार्क सर्कल्स को कैसे करें कम)

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे होने वाले बैग्स को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आंखों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

eye care tips ()

  • अगर आप चाहती हैं कि आपकी आंखों में कोई भी दिक्कत ना आए, तो रोज सुबह उठकर अपनी आखों को पानी से जरूर साफ करें। ठंडे पानी से आंखों को धोएं। 
  • आंखों से जुड़ी एक्ससरसाइज करें। आई एक्सरसाइज करने से आंखों की मांसपेशिया मजबूत होंगी और खून का प्रवाह भी बेहतर होगा। 
  • जैसे हमारे शरीर के लिए आराम जरूरी होता है, वैसे ही आंखों को भी आराम देना चाहिए। इसलिए कोशिश करें कि भरपूर नींद लें, ताकी आंखों में दर्द न हो। 
  • आजकल आंखों की ज्यादतर समस्या का मुख्य कारण दिनभर फोन और लैपटॉप पर घंटों काम करना है। इसलिए अपनी स्क्रीन टाइमिंग फिक्स करें, ताकि आंखें स्क्रीन की हानिकारक यूवी रेज से बची रहें। 
  • अपने खान-पान में ऐसी चीजें शामिल करें, जो आंखों की रोशन को बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ रखने का काम करें। 
  • अगर आपको किसी भी तरह की आंखों की समस्या है, तो बाहर धूप में जाने से पहले सनग्लासेस पहनना न भूलें। 
  • आजकल आईफ्लू फैल रहा है। इसलिए बार बार आंखों को ना छुएं। साथ ही, बिना हैंड वॉश किए बगैर आंखों पर हाथ न लगाएं। 
  • आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें, लेकिन पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

नोट- अगर आपकी आंखों में किसी भी तरह की गंभीर समस्या है या फिर मामूली सी एलर्जी ही क्यों नहीं है, सबसे पहले आंखों के डॉक्टर को दिखाएं और उनका परामर्श लें। कभी-कभी खुद से किए गए उपाय समस्या को बढ़ा देते हैं। इसलिए गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।