herzindagi
ways to get rid of puffy eyes

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आजमाएं ये नुस्खे

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आपको किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप घरेलू नुस्खों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-06-08, 12:34 IST

खूबसूरत आंखें भला किसे नहीं पसंद? आंखें दिल का हाल बयां करती हैं। इसलिए आंखों की सही तरीके से देखभाल करना जरूरी है। क्या आप भी सुबह उठने के बाद शीशे में अपना चेहरा देखती हैं? और आईने में आपको अपनी सूजी हुईं आंखें नजर आती हैं। आंखों की सूजन के कारण चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। पफी आईज के लिए आपको किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। चलिए जानते हैं आंखों की सूजन कम करने के तरीके के बारे में।

कॉफी पाउडर आएगा काम

how to use coffee powder for puffy eyes

कॉफी ब्लड वेसल को नैरो करता है, जिससे इस एरिया में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और सूजन कम हो जाती है।

क्या चाहिए?

  • कॉफी पाउडर
  • नारियल का तेल

क्या करें?

  • आधे चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच नारियल का तेल डालें।
  • अब इसे मिक्स कर लें।
  • आप इस पेस्ट का इस्तेमाल पफी आईज के लिए करें।

इसे भी पढ़ें: Puffy Eyes : इन हैक्स को फॉलो कर पफी आईज से मिल सकती है राहत

कैसे करें इस्तेमाल?

  • उंगली के पोरों की मदद से इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगा लें।
  • अब उंगली से हल्के से मसाज करें
  • इस बात का ध्यान रखें कि यह पेस्ट आंखों के अंदर न जाए।
  • कुछ देर बाद ठंडे पानी से आंखों को धो लें।

इसे भी पढ़ें: मिनटों में हटाएं आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे, डॉक्टर के बताए ये टिप्स आएंगे काम

विटामिन ई ऑयल का करें इस्तेमाल

how to use vitamin e oil for puffy eyes in hindi

विटामिन ई त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से एजिंग साइंस भी कम नजर आते हैं। आप पफी आईज की समस्या को कम करने के लिए इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

क्या चाहिए?

  • विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदें
  • ठंडा पानी

क्या करें?

कैसे करें इस्तेमाल?

  • रूई या उंगली के मदद से इस तेल को आंखों के नीचे लगा लें।
  • करीब 15-20 मिनट के लिए रिलैक्स करें।
  • आप चाहें तो अपना चेहरा धो सकती हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

eye care tips

  • अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो इसके कारण आंखें सूज जाती हैं। इसलिए नींद से समझौता न करें। कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। 
  • पानी की कमी के चलते शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन के कारण भी आंखों में सूजन आ सकती है। इसलिए आपको खूब पानी पीना चाहिए। 
  • रात को सोने से पहले आपको त्वचा को साफ करना चाहिए। यानी सही नाइट केयर रूटीन भी फॉलो करें। रात को सोने से पहले मेकअप हटाना और स्किन को क्लींज करना बेहद जरूरी है। 
  • आप चाहें तो स्किन केयर रूटीन में अंडर आई क्रीम भी शामिल कर सकती हैं। इसके उपयोग से आंखें अच्छी रहती हैं।
  • आंखों की सूजन को कम करने के लिए ठंडी चीजें काम आती हैं। यानी आप ठंडा पानी, बर्फ और एलोवेरा जेल जैसी चीजों का उपयोग कर सकती हैं। 

नोट: आंखें बेहद नाजुक होती है। इसलिए आंखों के आसपास किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही स्किन एक्सपर्ट से भी सलाह लें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।