Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

डार्क सर्कल्स हो सकते हैं कम, करें ये काम

नींद की कमी के कारण आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगते हैं। इसलिए आपको स्लीप साइकिल का खास ध्यान रखना चाहिए।
Updated:- 2023-05-04, 15:47 IST
remedies for dark circles in hindi

आंखों की खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं डार्क सर्कल्स। इसमें आंखों के नीचे का एरिया काला पड़ने लगता है। डार्क सर्कल्स को हल्का करने के लिए अंडर आई क्रीम फायदेमंद होती है, लेकिन इनमें केमिकल होने के कारण यह कई बार आंखों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं।

इसलिए बेहतर है कि नेचुरल तरीकों से इस परेशानी का हल निकाला जाए। डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए आप तेल और फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इनका असर देर में नजर आता है लेकिन यह स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

डार्क सर्कल्स के प्रकार

क्या आप जानती हैं कि डार्क सर्कल्स के भी टाइप होते हैं। आंखों के नीचे भूरे, नीले और काले रंग के डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण डार्क सर्कल्स का रंग भूरा हो जाता है। वहीं,फैटी टिशू और त्वचा की इलास्टिसिटी कम होने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने लगते हैं।

बादाम का तेल

how to use almond oil for dark circles ()बादाम का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को हल्का कर सकते हैं। नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है। इसलिए डार्क सर्कल्स की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बादाम का तेल बेहद फायदेमंद है।

क्या चाहिए?

  • 1 चम्मच बादाम का तेल
  • 1/2 चम्मच नींबू का रस
  • रूई

क्या करें?

  • 1 चम्मच बादाम के तेल में 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • अब रूई को तेल में भिगो लें और कुछ देर आंखों के नीचे लगाकर रखें।
  • आप चाहें तो आंखों के नीचे केवल तेल लगा सकती हैं।
  • करीब 15 मिनट बाद त्वचा को साफ कर लें।
  • रोजाना एक बार आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाने से डार्क सर्कल्स कुछ समय में हल्के हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए करें ये काम

ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल

how to use glycerin for dark circlesसंतरे के रस में विटामिन ए और सी पाया जाता है। ये दोनों विटामिन हेल्दी स्किन के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ग्लिसरीन लगाने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। (चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे)

क्या चाहिए?

  • 1 चम्मच संतरे का रस
  • थोड़ा सा ग्लिसरीन

क्या करें?

  • 1 चम्मच ताजा संतरा के रस में थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाएं।
  • इस पेस्ट को अंडर आई पर लगा लें। (डार्क सर्कल्स के लिए नुस्खे)
  • दिन में एक बार ग्लिसरीन का इस तरीके से इस्तेमाल करने के बाद आंखों के नीचे पड़े काले घेरे कम होने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह एक घरेलू उपाय

इन बातों का रखें ध्यान

dark circles treatment

  • डार्क सर्कल्स न हो, इसके लिए चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल करें। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
  • शरीर में मेलानिन बढ़ने के कारण शरीर के कुछ हिस्से काले पड़ने लगते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो मेलानिन के प्रोडक्शन को नियत्रिंत रखे।
  • स्ट्रेस न लें। साथ ही 8 घंटे की नींद जरूर लें। इन दोनों में अंसतुलन डार्क सर्कल्स का कारण बनता है।
  • आपको सही आई केयर रूटीन भी फॉलो करना चाहिए। यानी रात में आंखों पर काजल या आई लाइनर लगाकर न सोएं। आई क्रीम का इस्तेमाल करें।

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज, खासतौर पर आंखों के आसपास कुछ लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।