अखरोट के फेस पैक से पाएं खूबसूरत त्वचा, जानें बनाने के तरीके

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपने कई बार अखरोट का सेवन किया होगा, लेकिन क्या कभी ये सोचा है कि इस ड्राई फ्रूट से आप अपनी खूबसूरती भी निखार सकती हैं? दरअसल, अखरोट में मौजूद ओमेगा-3, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए इससे बना फेस पैक आपकी सुंदरता को दोगुना करता है।
आज हम आपको अखरोट से फेस पैक बनाने के तरीके बताएंगे, जिससे आप अपनी त्वचा का प्राकृतिक रूप से ख्याल रख सकती हैं।
अखरोट से करें स्क्रब

चेहरे को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है। इससे डेड स्किन रिमूव होती है, साथ ही त्वचा सॉफ्ट और स्मूथ होती है।
अखरोट स्क्रब सामग्री-
- 3 से 5 अखरोट का पाउडर
- 2 चम्मच कच्चा दूध
- 1 चम्मच शहद
ऐसे लगाएं
- बताई गई इन तीनों सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इसे चेहरे पर लगाते हुए हल्के हाथों से मलें। इस प्रक्रिया को 2 से 3 मिनट तक करें और फिर इसे कुछ देर लगा ही छोड़ दें।
- लगभग 10 मिनट बाद इसे साफ पानी से रब करते हुए धो लें।
इन्हें भी पढ़ें-जवां त्वचा के लिए लगाएं काले अंगूर से बने ये फेस मास्क
ऐसे भी कर सकती हैं स्क्रब-

अखरोट और चीनी को मिलाकर आप स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इससे स्किन एक्सफोलिएट होती है और डेड सेल्स बाहर हो जाते हैं।
अखरोट चीनी स्क्रब सामग्री
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच अखरोट पाउडर
- नींबू का रस
ऐसे करें इस्तेमाल-
- तीनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कम से कम 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मलें।
- मसाज करने के बाद इसे लगभग 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- फिर इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
अखरोट से बनाएं फेस पैक-

अखरोट से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट का पाउडर बना लें और इसे एक डिब्बे में भरकर रख लें। फिर जब चाहें इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेस पैक सामग्री-
- 2 चम्मच अखरोट पाउडर
- एक चुटकी हल्दी
- एक चम्मच शहद
- एक चम्मच गुलाब जल
- एक चम्मच फुल मलाई
ऐसे लगाएं-
- बताई गई इन तीनों सामग्रियों को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
- 10-15 मिनट बाद इस पैक को ठंडे पानी से धो लें।
इन्हें भी पढ़ें-किचन की इन सब्जियों से निखारें अपनी खूबसूरती
फायदे-

- अखरोट फेस पैक और स्क्रब से स्किन सॉफ्ट, सुंदर और ग्लोइंग बनती है।
- इससे चेहरे की बालों की ग्रोथ भी कम होती है और साथ ही चेहरे पर जमी गंदगी भी साफ होती हैं।
- मुंहासे को दूर करने में भी अखरोट फेस पैक काफी मददगार है। साथ ही इससे झुर्रियां भी कम होती हैं।
इन्हें भी पढ़ें-DIY: मूंगफली से बने इन होममेड फेस पैक्स से आप भी पा सकती हैं गॉर्जियस स्किन
स्पेशल आइडिया-

- चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने के लिए अखरोट पाउडर में दूध मिलाकर चेहरे पर रोजाना लगाएं। अखरोट के इस पेस्ट को बालों की ग्रोथ के उल्टे डायरेक्शन में अप्लाई करें और रब करते हुए धोएं।
- अखरोट पाउडर में दही और शहद मिलाकर लगाने से डेड स्किन रिमूव होती है। इस पेस्ट को वीक में कम से कम एक बार जरूर लगाएं।
- आंखों के डार्क सर्कल को कम करने के लिए आप अखरोट का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अखरोट के तेल को रोजाना गुनगुना करके सोने से पहले आंखों के नीचे लगाएं।
- अखरोट के पाउडर में नींबू, शहद और ओटमील मिलाकर आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल कम होते हैं। इसे वीक में कम से कम दो बार जरूर लगाएं।
वैसे तो नेचुरल होममेड फेस पैक स्किन पर फायदा ही करते हैं, लेकिन हर शरीर की तरह हर स्किन भी अलग होती है और अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो बेहतर होगा कि आप इसका पैच टेस्ट कर लें या फिर एक्सपर्ट की राय के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
अखरोट का इस्तेमाल कर आप भी अपनी स्किन का ख्याल रख सकती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ब्यूटी से रिलेटेड ऐसी अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।