Slim Face : आजकल हर कोई स्लिम ट्रीम दिखना चाहता है। इसलिए वो अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज या फिर मेकअप प्रोडक्ट से उसे छुपाने की कोशिश करता है। लेकिन फिर भी वो नहीं छुप पाती है। ऐसे में आप फेस के लिए टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के बताए गई इन टिप्स को फॉलो करें। इससे आपकी फेस की चर्बी भी कम हो जाएगी, साथ ही आपके चेहरे का निखार भी बढ़ जाएगा। चलिए जानते हैं कौन सी मसाज से आप अपने फेस को पतला कर सकती हैं।
कॉलर बोन से लेकर फेस तक करें मसाज
- स्लिम फेस के लिए आपको कॉलर बोन की मसाज करनी है।
- फिर अपने माथे पर अपनी उंगलियों के टिप्स को टेब-टेब करना है।
- इसके बाद इसी प्रक्रिया को आपको आंखों के नीचे दोहराना है।
- चिक्स पर भी उसी को दोहराएं।
- इस एक्सरसाइज को आप 30 सेकेंड तक करें और फिर दोबारा रिपीट करें।
- इस तरीके से आपका फेस कट दिखने लगेगा।
फेस पर करें मसाज
View this post on Instagram
- इसके बाद आपको अपने फेस पर मसाज करनी है।
- सबसे पहले अपनी उंगलियों को टेब-टेब करके (चेहरे को पतला करने के लिए एक्सरसाइज) फेस पर मसाज करें।
- फिर कान से लेकर नीचे गर्दन की तरफ ले जाएं।
- इस बात का ध्यान रखें की प्रेशर ज्यादा न दें।
- इसको आपको 30 सेकेंड के लिए करना है।
जॉ लाइन की करें मसाज
- अगर आपको अपने जॉ लाइन के फैट को कम करना है तो इसके लिए आपको अंगूठों को सर्कल मोशन में घूमना है।
- इस बात का ध्यान रखें की फेस पर ज्यादा प्रेशर न पड़े।
- इस एक्सरसाइज को आप रोजाना 30 सेकेंड के लिए।
- इन मसाज को आप रोजाना करेंगी तभी आप अपने फेस को स्लिम (चेहरे और गर्दन के लिए एक्सरसाइज) कर पाएंगी। इससे आपका चेहरा भी ग्लो करेगा।
मसाज के फायदे
- इन मसाज से आपको सिर्फ फेस की चर्बी ही कम नहीं होगी बल्कि चेहरे का ग्लो भी बना रहेगा।
- इससे आपकी जॉ लाइन पर मौजूद चर्बी कम हो जाएगी।
- इसे नियमित रूप से करेंगी तो आप फ्रेश महसूस करेंगी।
टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के बताए गए टिप्स को आप भी फॉलो कर सकती हैं इससे आपका फेस स्लिम नजर आएगा, साथ ही आपको किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये अक्सर ब्यूटी से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। आप इनके अकाउंट पर जाकर भी इन वीडियो को देख सकती हैं और ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए टिप्स ले सकती हैं।
नोट: किसी एक्सरसाइज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों