चावल के आटे से बनाएं ये स्क्रब, दिवाली पर दमकेगी आपकी स्किन

अगर आप चाहती हैं कि दिवाली पर आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे तो ऐसे में आप चावल के आटे की मदद से स्क्रब बनाकर उसे अप्लाई कर सकती हैं।  
Updated:- 2023-10-29, 08:00 IST
rice flour face scrub for glowing skin

दिवाली बस आने को है और हम सभी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमूमन दिवाली आने से कुछ वक्त पहले ही हम घर की साफ-सफाई में जुट जाते हैं, लेकिन आपकी स्किन की सफाई का क्या। जिस तरह दिवाली पर आपका घर चमकता है, ठीक उसी तरह आपकी स्किन का दमकना भी जरूरी होता है। हालांकि, इसके लिए आपको फैन्सी प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो घर पर ही चावल के आटे की मदद से अपनी स्किन को एक्सफोलिएट कर सकती हैं।

जब आप अपनी स्किन को स्क्रब करती हैं तो इससे ना केवल डेड स्किन सेल्स दूर होती हैं। बल्कि आपकी स्किन में मौजूद किसी भी तरह की गंदगी को हटाने में मदद मिलती है और इससे आपकी स्किन दमकने लगती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चावल के आटे की मदद से बनने वाले कुछ फेस स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को दिवाली रेडी बनाएंगे-

चावल के आटे और ओट्स से बनाएं स्क्रब

Is rice flour good for glowing skin

ओट्स को एक बेहतरीन एक्सफोलिएटिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है, इसलिए आप चावल के आटे के साथ ओट्स को मिक्स करके एक बेहतरीन स्क्रब तैयार कर सकती हैं। 

आवश्यक सामग्री-

  • एक बड़ा चम्मच चावल का आटा  
  • एक बड़ा चम्मच ओट्स 
  • एक चम्मच दूध 
  • एक चम्मच शहद  

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले चावल का आटा, ओट्स, दूध और शहद को मिक्स करें।
  • अब आप इसे अपने फेस पर लगाएं और बेहद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
  • अब आप 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। 
  • अंत में, स्किन को वॉश करें और फिर उसे मॉइश्चराइज करना ना भूलें।

इसे भी पढ़ें: Anti Ageing Tips: आंखों के नीचे की त्वचा लटकने लगी है? इन टिप्स से करें टाइट

चावल का आटा और गुलाब जल से बनाएं फेस स्क्रब

यह एक ऐसा फेस स्क्रब है, जो ना केवल डेड स्किन को हटाता है, बल्कि इससे आपकी स्किन को सूदिंग अहसास भी होता है। अगर आपको अपनी स्किन थकी हुई महसूस हो रही है तो यह फेस स्क्रब आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

आवश्यक सामग्री-

  • दो बड़े चम्मच चावल का आटा
  • आवश्यकतानुसार गुलाब जल

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में चावल का आटा और गुलाब जल डालकर मिक्स करें।
  • अब आप इस मिश्रण को अपनी स्किन पर लगाएं और हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करें।
  • अब आप दस मिनट के लिए इसे स्किन पर ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, आप पानी की मदद से स्किन को क्लीन करें व उसे मॉइश्चराइज करें।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरे के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

चावल के आटे और खीरे से बनाएं स्क्रब

How to use rice flour on face for glowing skin

यह एक ऐसा स्क्रब है, जो ना केवल आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है, बल्कि इससे आपको रिफ्रेशिंग भी फील होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 2-3 बड़े चम्मच खीरे का रस  

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले चावल का आटा और खीरे का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • आप कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में अपनी स्किन को स्क्रब करें।
  • इसके बाद आप इसे 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • अंत में, आप ठंडे पानी से अपनी स्किन को वॉश कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।