Anti Ageing Tips: आंखों के नीचे की त्वचा लटकने लगी है? इन टिप्स से करें टाइट

Tighten Skin Under Eyes: डार्क सर्कल्स से लेकर पफी आईज की समस्या को कम करने के लिए आप खीरे से लेकर गुलाब जल तक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-10-17, 16:33 IST
how to tighten under eye skin

Under Eye Care: सोचिए अगर ये आंखें न होती, तो यह दुनिया कितनी उदास नजर आती। इसलिए कहां जाता है कि आंखें हैं, तो सब कुछ है। आंखों की देखभाल में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अक्सर महिलाएं स्किन केयर में आंखों को भूल जाती हैं। आंखों के नीचे फाइन लाइन्स दिखने लगती है। इसके अलावा, अंडर आई स्किन ढीली पड़ जाती है, जिससे चेहरा बूढ़ा नजर आने लगता है। आंखों के नीचे लटकती स्किन को टाइट करने के लिए केमिकल और लेजर ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। 

आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर भी आंखों को सुंदर बनाए रख सकती हैं। चलिए जानते हैं लूज अंडर आई स्किन को टाइट कैसे करें-

क्या अंडर आई स्किन को टाइट करने के लिए रेटिनॉइड्स फायदेमंद है? (Sudden Saggy Skin Under Eyes)

how to use cucumber for tighten under eye skin in hindi

चेहरे पर रेटिनॉइड्स और रेटिनॉल का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्किन प्रोडक्ट त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। रेटिनॉइड विटामिन ए से बनाया जाता है। अगर आपकी आंखों के नीचे की त्वचा लटकने लगी है, तो चेहरे पर रेटिनॉइड बेस्ड प्रोडक्ट्स का उपयोग करें। आपको पता होना चाहिए कि कितनी मात्रा में रेटिनॉइड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अत्यधिक उपयोग से ड्राईनेस, खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है। 

क्या खीरा के उपयोग से लूज अंडर आई स्किन टाइट हो सकती है? (Causes Of Under Eye Loosen Skin)

how to use cucumber for tighten under eye skin

स्किन को हाइड्रेट रखने से लेकर डार्क स्पॉट्स को हल्का करने के लिए चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल किया जाता है। खीरा में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, स्किन और बॉडी के लिए पानी बेहद जरूरी है।  अगर आपकी अंडर आई स्किन ढीली होने लगी है, तो आप इस समस्या से निजात पाने के लिए खीरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

खीरा के उपयोग से आंखों के नीचे सूजन कम होती है। इसके अलावा, डार्क सर्कल्स की परेशानी को कम करने के लिए भी खीरे का इस्तेमाल करने से फायदा होगा। पोर्स को टाइट करने के लिए भी खीरा असरदार घरेलू उपाय है। ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए इस तरह करें खीरे का इस्तेमाल-

  • सबसे पहले खीरा को पानी से धो लें। 
  • अब खीरे को बीच में से काट लें। 
  • अब कटे हुए खीरे को छिलकर मिक्सी में पीस लें। 
  • खीरे में से रस को निचोड़ लें। 
  • कॉटन बॉल को खीरे के जूस में भिगो लें। 
  • अब इसका इस्तेमाल आंखों के नीचे करें। 
  • आप रोजाना इस जूस का उपयोग आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: आंखें रहेंगी जवां और नहीं पड़ेंगी झुर्रियां, बस आजमाएं ये 7 आसान Tips

आई मसाज कैसे करें? (Eye Care Tips)

is massage good for eye

चेहरे को मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। अक्सर बढ़ती उम्र के कारण आंखों के नीचे की त्वचा लटकने लगती है। अंडर आई स्किन को टाइट करने के लिए मसाज करें। रात को सोने से पहले आंखों के नीचे जोजोबा ऑयल लगाएं। अब फिंगरटिप की मदद से मसाज करें। मसाज करते वक्त ज्यादा दबाव न डालें। 

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे झुर्रियां हो या स्‍माइल लाइन्‍स, इन टिप्‍स से मिलेगी मदद

आंखों के नीचे की लटकती त्वचा 

स्किन में कोलेजन की कमी के चलते त्वचा लटकने लगती है। इसलिए स्किन पर ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनमें कोलेजन पाया जाता है। आपको बाजार में कोलेजन बेस्ड अंडर आई क्रीम और मास्क मिल जाएंगे। इसके अलावा, एल-एस्कॉर्बिक एसिड आई लोशन स्किन टाइटनिंग के लिए असरदार प्रोडक्ट हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।