Skin Care: अगर पाना चाहती हैं निखरी त्वचा तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

अक्सर हम समय कम होने पर अपनी स्किन का खास ध्यान रखना भूल जाते हैं। यही गलती हमारे लिए काफी हानिकारक साबित होती है। इसकी वजह से स्किन पर कई तरह की स्किन की समस्या होनी शुरू हो जाती है। फिर इन्हें सही करने के लिए हम महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। इसके बाद स्किन कुछ समय के लिए सही रहती है।
लेकिन फिर पहले की तरह ही हो जाती है जिसके बाद हम काफी निराश हो जाते हैं। इस बार आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे। जिन्हें आप ट्राई करके स्किन को ग्लोइंग बनाएगी।
स्किन को इन घरेलू तरीके से रखें हाइड्रेट

स्किन का ख्याल हर मौसम में रखना पड़ता है। ऐसे में इसको हाईड्रेशन की भी काफी जरूरत होती है। इसके लिए हम अलग-अलग तरीके का खाना खाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन आपको स्किन हाइड्रेट रखने के लिए कई तरह के फेस पैक और मिस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे- खीरे का फेस पैक, मिस्ट, एलोवेरा जेल, नारियल का तेल और गुलाब जल। इसको रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। इससे स्किन का ग्लो हमेशा बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें: How to Get Glowing Skin: त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए जरूर रखें इन बातों का ध्यान
स्किन को करें घर पर मॉइश्चराइज

स्किन को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी है। इससे आपकी स्किन स्मूथ और शाइनी बनी रहेगी। इसके लिए आप घर पर ही अलग-अलग तरह के इंग्रीडिएंट को मिलाकर मॉइश्चराइजर बना सकती हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, गुलाब जल, नारियल का तेल वगैरह चीजों को मिक्स करके मॉइश्चराइजर (स्किन मॉइश्चराइजर हैक्स) बनाएं और अपनी स्किन पर अप्लाई करें। इससे स्किन पर किसी तरह की कोई भी समस्या नहीं होगी। साथ ही आपको बाहर से महंगे प्रोडक्ट खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्किन क्लीनअप

ऐसा अक्सर होता है कि हम अपने चेहरे को रात में साफ करना भूल जाते हैं। लेकिन आपको ये गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इससे स्किन और ज्यादा डल हो जाती है। इसलिए सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें इसके बाद घर पर तैयार होने वाली नाइट क्रीम (नाइट क्रीम बनाने का तरीका) को अप्लाई करें। आप चाहे तो मलाई से भी अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं और हाइड्रेट रख सकती हैं। इसके अलावा आप दही और शहद का पैक, एलोवेरा जेल और शहद, गुलाब जल और कोकोनट बटर नाइट क्रीम बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन हमेशा हाइड्रेट रहेगी।
स्किन को अच्छा रखने के लिए इन घरेलू उपाय को ट्राई करें और स्किन को खूबसूरत बनाएं। आपको ये टिप्स कैसे लगे इसके बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
इसे भी पढ़ें: दिन और रात में इन 4 स्टेप्स से करें स्किन की देखभाल
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी स्किन अलग-अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपनी स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit: Freepik
- स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए क्या करना चाहिए?
- इसके लिए हमेशा अपनी स्किन पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
- मानसून सीजन में स्किन का ग्लो क्यों चला जाता है?
- इसका मुख्य कारण है वातावरण में पैदा होने वाली नमी, जिसकी वजह से स्किन डल लगने लगती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।