घर पर बनाएं 'राइस बॉडी स्क्रब' और पाएं यूथफुल त्वचा

मानसून के मौसम में उमस के कारण त्वचा काफी प्रभावित होती है। इस मौसम में लगातार शरीर से निकलने वाले पसीने के कारण स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे में अगर त्वचा का ध्यान न रखा जाए, तो कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं।
आमतौर पर देखा गया है कि इस मौसम में घमोरियां और मुंहासों आदि की समस्या बढ़ जाती है। बाजार में इन दोनों ही समस्याओं से निजात पाने के लिए बहुत सारे उपाय मौजूद हैं, मगर यह अधिक प्रभावशाली नहीं होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल चीजों से बॉडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं, जो आपके शरीर को क्लीन करने के साथ ही यूथफुल भी बनाए रखेगा।
इस बारे में हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बातचीत की और कुछ होममेड बॉडी स्क्रब के बारे में जाना। रेनू जी कहती हैं, 'चावल का प्रयोग त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। चावल में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होने के साथ ही स्किन को डीप क्लीन करने के गुण भी होते हैं। ऐसे में मानसून के मौसम में आप चावल के बॉडी स्क्रब तैयार कर सकती हैं।'
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बॉडी पॉलिशिंग के दौरान इन बातों का रखेंगी ख्याल तो मिलेगा मैक्सिमम बेनिफिट
इतना ही नहीं, रेनू जी ने चावल से बनने वाले कुछ होममेड बॉडी स्क्रब के बारे में भी हमें बताया-
ड्राई स्किन के लिए चावल का बॉडी स्क्रब
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच चावल का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
विधि
- सबसे पहले चावल को पीस कर उसका बारीक पाउडर तैयार कर लें।
- अब एक बाउल में चावल का पाउडर, ग्लिसरीन और विटामिन-ई कैप्सूल को पंचर करके डालें।
- इस मिश्रण में थोड़ा सा गुलाब जल या साधारण पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- अब आप इस होममेड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल साबुन के स्थान पर कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों के लिए ये साबित हो सकते हैं बेस्ट बॉडी वॉश
ऑयली स्किन के लिए चावल का बॉडी स्क्रब
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच चावल का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
विधि
- एक बाउल में चावल का पाउडर, नींबू का रस और गुलाब जल मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण से बॉडी को स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से नहा लें।
रेनू जी कहती हैं, 'अगर आपके शरीर से दुर्गंध आती है, तो इस बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करने पर इस समस्या से निजात मिल जाएगी।'
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए चावल का बॉडी स्क्रब
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच चावल का पाउडर
विधि
एक बाउल में एलोवेरा जेल, चावल का पाउडर और शहद मिक्स करें।
अब आप इस मिश्रण से अपनी बॉडी को क्लीन करें।
इसके बाद आप नॉर्मल पानी से बाथ ले सकती हैं।
रेनू जी कहती हैं, 'अगर आपको साबुन का इस्तेमाल करने की आदत है और होममेड राइस बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपको संतोष नहीं हो रहा है, तो आप किसी हर्बल साबुन को कद्दूकस करें और उसमें चावल का पाउडर मिलाकर यूज करें। इससे भी आपको फायदा होगा।'
चावल का बॉडी स्क्रब इस्तेमाल करने के फायदे
- चावल में स्किन व्हाइटनिंग एजेंट होते हैं। इसका बॉडी स्क्रब इस्तेमाल करने पर त्वचा में निखार आ जाता है।
- चावल के बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करने से त्वचा चमकदार बन जाती है। साथ ही इससे डेड स्किन को रिमूव करना भी आसान होता है।
- अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक ऑयली है, तो चावल का बॉडी स्क्रब शरीर के अतिरिक्त ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेता है। इससे स्किन इंफेक्शन, मुंहासे और खुजली जैसी समस्या दूर हो जाती है।
एक्सपर्ट द्वारा बताए हुए इन होममेड बॉडी स्क्रब का आप भी इस्तेमाल करके देखें, साथ ही इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।