Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

चावल के आटे से ऐसे करें घुटने के कालेपन को कम, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आप भी घुटने के कालेपन को कम करना चाहती हैं, तो चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल का आटा शरीर से टैनिंग को कम करने में मदद करता है और खूबसूरती को बढ़ाता है। 
Updated:- 2025-10-19, 11:30 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ हर छोटी-छोटी चीजों का बेहद ध्यान रखती है। ऐसे में घुटने और कोहनी के कालेपन की वजह से महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करने लगती हैं। अगर आप भी घुटने के कालेपन की वजह से परेशान हो गई हैं, तो अब आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर कालेपन से राहत पा सकती हैं।

घुटने के कालेपन को कम करने का तरीका 

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ घुटने, कोहनी और गर्दन के कालेपन से राहत पाने के लिए भी कई उपाय आजमाती है। अगर आप भी घुटने के कालेपन को कम करना चाहती हैं, तो चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। चावल का आटा शरीर से टैनिंग को कम करने में मदद करता है और खूबसूरती को बढ़ाता है। आप चावल के आटे से एक खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

2 - 2025-09-29T214041.358

चावल के आटे से स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -

  • चावल का आटा
  • शहद
  • नींबू का रस
  • ग्लिसरीन

चावल के आटे से स्क्रब बनाने का तरीका -

अगर आप भी चावल के आटे से स्क्रब बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सबसे पहले आप एक कटोरे में थोड़ा चावल का आटा निकाल लें।

अब इसमें एक बड़ा चम्मच शहद, कुछ बूंद नींबू के रस की और थोड़ा ग्लिसरीन डालकर सभी को मिक्स कर दें।

यह भी पढ़ें:  आलू का इस्तेमाल कर घर पर बनाएं खास स्क्रब, डेड स्किन से मिलेगी राहत

इन्हें अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप चाहे तो इस पेस्ट में खट्टा दही भी मिला सकती हैं। अब आपका स्क्रब बनकर तैयार हो गया है।

आप इस स्क्रब को घुटने या कोहनी पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं।

ऐसा करने से टैनिंग दूर होगी और खूबसूरती बढ़ेगी। आप इसका चेहरे के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2025-09-29T214045.373

ध्यान रहे चावल का आटा आपको ज्यादा बारीक पिसा हुआ नहीं लेना है, आप इसे थोड़ा खुरदुरा रखें।

अगर आपको नींबू के रस से किसी तरह की कोई परेशानी है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचे। 

यह भी पढ़ें:  पार्लर में पैसे क्यों बर्बाद करना? जब घर पर ही बन सकता है टैनिंग हटाने वाला यह असरदार बॉडी स्क्रब

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।