
सर्दी के मौसम में वातावरण में ठंडक होने की वजह से स्किन ड्राई होना एक आम समस्या है। स्किन में ड्राइनेस होने पर खुजली, रेडनेस आदि दिक्कतें भी होने लगती हैं। ऐसे में हाथ-पैरों की स्किन के अलावा जो संग सबसे ज्यादा सर्दियों में प्रभावित होता है वो होंठ हैं। आपने देखा होगा अक्सर सर्दी के दिनों में होंठ सूखने और फटने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। जरा-सी बाहर की ठंडी हवा के संपर्क में आते ही लिप्स तुरंत रूखे होने लगते हैं। ऐसे में ड्राई लिप्स हमारे पूरे चेहरे की शोभा बिगाड़ देते हैं। ऐसे में हमें फेस और हाथ-पैरों के अलावा होंठ की भी केयर करना उतना ही जरूरी होता है। अगर आप भी सर्दी के मौसम में इसी तरह की समस्या का सामना करती हैं, तो आज हम आपको दिल्ली, शहादरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के बताए तीन होममेड नेचुरल स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह लिप स्क्रब आपके होंठ को ड्राई होने से बचाने के साथ उनको गुलाबी भी बनाएंगे। आइए जान लेते हैं कैसे इनको आप तैयार कर सकती हैं।
आप घर में रखी कुछ चीजों की मदद से ही इन लिप स्क्रब को बनाकर तैयार कर सकती हैं। इनको बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी।
इसके लिए आपको 1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दरदरी पिसी हुई चीनी लेनी है। सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब तैयार स्क्रब से रात को सोने से पहले होंठों पर उंगलियों की मदद से करीब 5 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद गीले टिशू से पोंछ लें। इसके बाद आपको लिप्स पर कोई भी लिप बाम लगाना है।

आपको सबसे पहले एक चुकंदर का छिलका हटा लेना है। इसके बाद इसके टुकड़े काटकर मिक्सी जार में डालकर पीस लें और इनका जूस निकाल लें। अब चुकंदर के जूस में आपको कुछ बूंद नारियल तेल की और 1 चम्मच ब्राउन शुगर डालकर मिलाएं। इस स्क्रब से अपने होंठों पर रात को सोने से पहले मसाज करें। इसके बाद गीले टिशू से होंठ को साफ करें और इसपर लिप बाम लगाएं।
ये भी पढ़ें: रूखे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए बनाएं ये लेमन लिप स्क्रब

इसके लिए आपको एक चम्मच चावल का आटा, 4 बूंद ग्लिसरीन और 2 चम्मच कच्चा दूध लेना है। सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर मिक्स कर लें। अब तैयार लिप स्क्रब से लिप्स पर मसाज करें। करीब 5-7 मिनट तक मसाज करने के बाद आपको होंठ गीले कपड़े से साफ कर लेने हैं। इसके बाद होंठों पर आप लिप बाम लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: घर पर ही इस तरह बनाएं सीजन-फ्रेंडली लिप स्क्रब्स और हर मौसम में पाएं सॉफ्ट व स्मूद होंठ

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।