Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

Expert Tips: चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान दिखने लगे हैं तो ये 8 आसान टिप्‍स अपनाएं

बढ़ती उम्र के निशान चेहरे पर दिखने लगे हैं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि एजिंग को रोकने और त्‍वचा को बेदाग बनाने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें। 
Updated:- 2021-04-28, 17:02 IST
age spots on face main

बढ़ती उम्र के निशान चेहरे पर दिखने लगे हैं?
तो माथे पर चिंता की लकीरें भी आने लगी होगीं?
ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि आज हम आपको एक्‍सपर्ट के बताए कुछ टिप्‍स बता रहे हैं जो एजिंग को रोकने और त्‍वचा को सुंदर, बेदाग और खूबसूरत बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

जी हां जवां और ग्‍लोइंग त्‍वचा पाने के लिए महिलाएं महंगे से महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स पर पैसे खर्च करती हैं लेकिन फिर भी इनके साइड इफेक्‍ट्स की वजह से स्किन को नुकसान होता है। लेकिन इस आर्टिकल में बताए टिप्‍स की मदद से आप बिना किसी खर्चे, साइड इफेक्‍ट्स और झंझट के ग्‍लोइंग और बढ़ती उम्र के निशान को चेहरे से हटा सकती हैं। इन टिप्‍स के बारे में हमें दादू मेडिकल सेंटर की प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट और संस्थापक और अध्यक्ष, डॉक्‍टर निवेदिता दादूजी बता रही हैं।

डॉक्‍टर निवेदिता दादू के अनुसार, ''उम्र के साथ-साथ चेहरे और हाथों पर कुछ डार्क भूरे रंग के स्पॉट्स होने लग जाते हैं। यह खासकर उम्र बढ़ने के साथ होते हैं क्योंकि यह सन डैमेज और उम्र के साथ हॉर्मोंस के बदलाव के कारण होते हैं। जब हमारी स्किन सूरज की किरणों से प्रभावित होती है तो यह स्किन में मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ाती है जिससे स्किन डार्क हो जाती है। बहुत सारे ऐसे तरीके हैं जिसका इस्तेमाल करके आप एज स्पॉट्स से राहत पा सकती हैं।''

सनस्‍क्रीन का इस्‍तेमाल

expert tips for age spots

एज स्पॉट्स को कम करने के लिए हमेशा किसी अच्‍छे स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्‍तेमाल करें। ऐसा सनस्‍क्रीन जिसकी एसपीएफ 30 से अधिक हो। यह स्किन को सन डैमेज से बचाने में मदद करती है।

इसे जरूर पढ़ें:घर में सिर्फ 50 रुपये में एंटी-एजिंग क्रीम तैयार करें और झुर्रियों से छुटकारा पाएं

क्रीम्‍स का इस्‍तेमाल

आप एज स्पॉट्स को रोकने या कम करने के लिए अपने डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर अनेक तरह के क्रीम्स जैसे रेटिनॉइड्स, हाइड्रोक्यूनो का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैंं।

नींबू का रस

lemon age spots on face inside

आप एज स्पॉट्स को कम करने के लिए घरेलू उपाय जैसे नींबू का रस भी इस्‍तेमाल कर सकती हैंं। नींबू के रस में विटामिन सी होता है जिसमें सिट्रिक एसिड होता है जो एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। आप नींबू के रस को निचोड़ कर कॉटन की मदद से एज स्पॉट्स पर लगाएं और लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें।

आलू का इस्‍तेमाल

आलू में शुगर और स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती है। जिसके कारण इनमें एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं जो डेड स्किन सेल्स को निकालकर नए सेल्स को बढ़ाते हैं। एज स्पॉट्स को कम करने के लिए आलू को काटकर उसके टुकड़ों को एज स्पॉट्स वाले हिस्से में रखें। इसको 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से अच्‍छी तरह से चेहरे को साफ कर लें।

शहद

honey for age spots on face inside

शहद में कई तरह के नेचुरल एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को एजिंग से बचाने के साथ-साथ एजिंग के कारण होने वाले बीमारियों से भी स्किन को बचातेे हैंं। शहद एक अच्छे एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। इसके लिए शहद को हाथों में लेकर स्पॉट्स वाले एरिया में लगभग 10 मिनट के लिए रगड़ें। फिर 10 मिनट के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें।

संतरे का इस्‍तेमाल

संतरे के छिलकों में विटामिन सी और कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को रिजूवनेट करने में मदद करते हैं। संतरा स्किन के डार्क पैचेस और स्पॉट्स को भी खत्म कर देता है। इसके लिए ऑरेंज के रस को डायरेक्ट स्पॉट्स वाले हिस्से में लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें।

इसे जरूर पढ़ें:रात को सोने से पहले इसकी 2 बूंद लगाएंगी तो 40 की उम्र में भी 20 की दिखेंगी

लेजर ट्रीटमेंट

laser treatment age spots on face inside

लेज़र और अन्य प्रकार के अनेक आधुनिक उपचार भी मौजूद हैंं जो आपके उम्र के साथ होने वाले स्पॉट्स को कम करने और ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ट्रीटमेंट्स स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना मेलानिन के उत्पादन को रोकता है। लेकिन इस तरह के किसी भी स्किन ट्रीटमेंट्स का उपयोग करने से पहले अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर ले लें।

केमिकल पील

आप एज स्पॉट्स को कम करने के लिए केमिकल पील ट्रीटमेंट का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इस ट्रीटमेंट में डॉक्टर आपकी स्किन में एक एसिड को इंजेक्ट करता है जिससे स्किन की बाहरी लेयर पर मौजूद सभी एज स्पॉट्स सही हो जाते हैं। जब स्किन की बाहरी लेयर खत्म हो जाती है तब उसकी जगह स्किन की नई लेयर आ जाती है।

आप इन एक्‍सपर्ट टिप्‍स को अपनाकर चेहरे से एज स्पॉट्स को आसानी से दूर करके उसे ग्‍लोइंग और बेदाग बना सकती हैं। ब्‍यूटी से जुड़े ऐसे ही आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।