Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

Anti Ageing: घर में सिर्फ 50 रुपये में एंटी-एजिंग क्रीम तैयार करें और झुर्रियों से छुटकारा पाएं

आज हम आपके लिए एक ऐसी एंटी एजिंग क्रीम लेकर आए हैं जिसे आप आसानी और बहुत ही कम पैसों में घर में ही बना सकती हैं।
Updated:- 2020-05-02, 16:48 IST
shilpa shetty anti ageing main

30 की उम्र पार करने के बाद हर महिला के लिए एंटी-एजिंग क्रीम लगाना बेहद जरूरी हो जाता है क्‍योंकि इस उम्र के बाद स्किन खुद से रिपेयर होना बंद कर देती है। इसलिए अगर इस उम्र में एंटी-एजिंग क्रीम लगाना शुरू नहीं किया तो आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने लगेंगी। यूं तो मार्केट में कई तरह की एंटी एजिंग क्रीम उपलब्‍ध हैं, लेकिन यह इतनी महंगी होती हैं कि हर महिला के लिए इसका रेगुलर इस्‍तेमाल कर पाना संभव नहीं है। जी हां एंटी एजिंग क्रीम बाजार में करीब 400 से 1000 तक में मिलती हैं और इनकी मात्रा काफी कम होती है कि कुछ दिन इस्‍तेमाल के बाद ही ये खत्‍म हो जाती है। इसके अलावा इन क्रीम में कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव भी होते हैं जो जरूरी नहीं कि यह सभी तरह की स्किन को सूट करें। अगर आपकी उम्र भी 30 के पार हो गई हैं और आप एंटी-एजिंग क्रीम का इस्‍तेमाल करना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए एक अच्‍छी हर्बल एंटी एजिंग क्रीम लेकर आए हैं जिसे आप आसानी और बहुत ही कम पैसों में घर में ही बना सकती हैं।

anti ageing cream inside

Image courtesy: Pixel.com

इसे जरूर पढ़ें: किचन में मौजूद ये 4 घरेलू नुस्खे अपनाएं, चेहरे की झुर्रियों को '1 महीने' में दूर भगाएं

बनाने के लिए सामग्री

  • शिया बटर
  • ऑलिव ऑयल
  • आपकी पसंद का कोई भी एसेंशियल ऑयल
  • विटामिन ई कैप्सूल

anti ageing cream inside

बनाने की तरीका

  • एक कांच के छोटे जार या ग्लास में शिया बटर लें और इसमें थोड़ा ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • अब किसी बरतन में पानी गरम करें और इस गरम पानी में वह ग्लास रख दें।
  • मिश्रण पिघलने लगेगा।
  • जरूरत पड़ने पर इसे साफ चम्मच से चलाएंं।
  • फिर इसमें अपनी पसंद के किसी भी एसेंशियल ऑयल की 4-5 बूदें डालें।

 

  • विटामिन ई का कैप्सूल काटकर इस मिश्रण में डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब ग्लास को पानी वाले बरतन से बाहर निकाल लें और मिश्रण को एक साफ कॉच के जार में डालें और ढक्कन बंद ना करें।
  • जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए तब जार बंद करके रख लें।
  • कोशिश करें की एक बार में बहुत अधिक मात्रा में न बनाएं। इतना ही बनाएं जो 1 महीने में इस्‍तेमाल हो जाए।

 

इसे जरूर पढ़ें: बढ़ती उम्र को घटाने के लिए आज से ही try करें ये 5 होममेड नेचुरल face mask

आपको लग रहा होगा कि इसमें इस्‍तेमाल होने वाले सामान को खरीदने में जितना पैसा खर्च होगा उतने की तो क्रीम आ जाएगी। लेकिन हम आपको बता दें कि यह एंटी-एजिंग क्रीम में आपका सिर्फ 50 रुपये ही लगेंगे जबकि बाजार में मिलने वाली क्रीम कम से कम 400 रुपये की आती हैं। साथ ही इस क्रीम के कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं है। इसे इस्‍तेमाल करने के बाद आपको सिर्फ एक महीने में अपनी त्वचा में फर्क दिखने लगेगा। लेकिन हर बार की तरह हम आपको यही कहेंगे क्‍योंकि हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है इसलिए इसे इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर कर लें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।