कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए लॉकडाउन किया गया था और इसके चलते सभी लोग अपने घरों में बंद थे। आम लोगों के तरह बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी कलाकार भी अपने घरों में ही बंद थे। ऐसे में लगभग सभी बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स अपने घर से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रहे थे और उन्होंने वायरस से बचने के लिए अपने फैंस के साथ नए-नए टिप्स भी शेयर किए थे। आज हम आपको बताने जा रहे है टीवी एक्ट्रेस जूही परमार द्वारा शेयर किए गए होममेड साबुन के बारे में। घर पर सैनिटाइजर और मास्क कैसे बनाएं, इसके बारे में बताने के बाद, 'कुमकुम' की एक्ट्रेस जूही परमार अपने फैंस को ऑर्गेनिक साबुन बनाना बताया था।
जूही ने इंस्टाग्राम साबुन के साथ तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा, ''आज कोविड-19 के इस दौर में जहां साफ-सफाई रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। वहीं हम अपने लिए सही साबुन और सैनिटाइजर या उन सारी चीजों को ढूंढ़ने में अक्सर संघर्ष करते रहते हैं, जो हमें बैक्टीरिया से दूर रखें, तो यहां मैं तुलसी के कुछ पत्तों के साथ अपना ऑर्गेनिक, केमिकल फ्री एलोवेरा साबुन बना रही हूं। इसके कई बेनिफिट्स हैं। यह मुहांसों, दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने और मुलायम त्वचा पाने में आपकी मदद करेगी और साथ ही इससे स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में मदद मिलेगी। इसे घर पर बनाएं।'' आइए उन्हीं से जानें कि यह साबुन कैसे बनता है।
जूही परमार का कहना है कि ''क्यों न क्वारंटाइन के दौरान कुछ ऐसा किया जाए, जिसे करने में आपको मजा आए और यह आपके लिए फायदेमंद भी हो और आप एक नई चीज बनाने भी सीख जाएं। मैं पर्सनली नेचुरल, आर्गेनिक और होममेड चीजों की बहुत बड़ी फैंन है। ये सभी चीजें मुझे बहुत अच्छी लगती है और अगर यह प्रोडक्ट मैं खुद से बन सकूं तो फिर तो मुझे और भी मजा आता है। आज मैं आपके साथ ऐसे ही साबुन की रेसिपी शेयर करुंगी, जो मेरा फेवरेट है और जो त्वचा के लिए बहुत-बहुत फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको पता चलेगा कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद है और इसे बनाना बहुत ही आसान है। आज मैं आपको एलोवेरा साबुन बनाने के बारे में बता रही हूं, जिसमें तुलसी की पत्तियां पड़ती है।''
इसे जरूर पढ़ें:बाजार से साबुन क्यों लाना, घर पर बनाएं इसे कुछ इस तरह
एलोवेरा जैल, विटामिन ई और तुलसी के फायदे
एलोवेरा जैल- यह एक्ने के लिए बहुत अच्छा होता है। बल्कि यह डार्क स्पॉट और स्कार्स को हटाने में भी बहुत हेल्प करता है। इससे स्किन स्मूथ होती है यह बात तो आप जानती ही हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे स्ट्रेच मार्क्स को भी दूर किया जा सकता है। क्योंकि हस आपकी स्किन को रिपेयर करता है। एलोवरो जैल से बना यह साबुन अगर आप रेगुलर इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपके स्ट्रेच मार्क्स दूर हो सकते है।
विटामिन ई ऑयल- इस साबुन में विटामिन ई ऑयल भी है जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में हेल्प करता है। आपने देखा होगा कि लेडी डॉक्टर 3 महीने से ही विटामिन ई ऑयल लागने की सलाह देती है, ताकि यह स्ट्रेच मार्क्स को रोक सकें। लेकिन अगर फिर भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं तो ये विटामिन ई ऑयल उन्हें रिपेयर करता है। इसके अलावा विटामिन ई डार्क स्पॉट को भी हटाता है। और अगर एलोवेरा जैल और विटामिन ई को मिला दिया जाए तो यह आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
तुलसी- इस साबुन में तुलसी भी डाला जाता है। तुलसी में एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों के बारे में सभी जानते हैं। अगर हम इसे अपनी स्किन पर इस्तेमाल करते हैं तो तुलसी पिंपल्स को रोकने में मदद करती है। यह साबुन आपकी स्किन को स्मूथ और ग्लोइंग ही नहीं बनाता है बल्कि इससे आपकी स्किन की कई तरह की परेशानियां दूर होती है। आइए अब इसे बनाने के तरीके के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें:DIY:पानी है गोरी त्वचा तो घर पर बनाएं ‘चारकोल साबुन’
सामग्री
- तुलसी- कुछ पत्ते
- एलोवेरा जैल- 3 चम्मच
- विटामिन ई ऑयल-1
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- कुछ बूंदें
एलोवेरा और तुलसी का साबुन बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में कुछ पत्तों को लेकर उसमें एलोवेरा जैल और विटामिन ई ऑयल मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर साबुन के बेस को माइक्रोवेव में 15-20 सेकंड के लिए मेल्ट करें।
- फिर एलोवेरा के मिश्रण में इसे मिला लें।
- अब फिर से इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
- फिर इसमें कुछ बूंदे लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की मिला लें।
- फिर इसे आप किसी सांचे में एलोवेरा जैल पेस्ट को डाल दें।
- इसे एक घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें।
- एक घंटे के बाद साबुन को आराम से सांचे से बाहर निकाल लें।
- आपका साबुन तैयार है।
आप भी इसे आसानी से घर पर बनाकर स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही मुहांसों, दाग-धब्बों और स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकती हैं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों