herzindagi
picture art mehndi design

दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएंगे पिक्चर-आर्ट वाली मेहंदी के ये खास डिजाइंस

मेहंदी के डिजाइन को चुनने से पहले आपको लेटेस्ट पैटर्न को जानना और उसे अपने हाथों के आकार हिसाब से ही डिजाइन को बनाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-11-14, 13:30 IST

मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे हर तीज-त्योहार व शादी के फंक्शन के लिए लगाया जाता है। शादी की बात करें तो ब्राइडल मेहंदी डिजाइन चुनते समय होने वाली दुल्हन न जाने कितने ही डिजाइन देखती हैं और फिर जाकर कोई एक डिजाइन फाइनल करती हैं।

लेटेस्ट डिजाइन की बात करें तो आजकल पिक्चर-आर्ट मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं पिक्चर-आर्ट मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन डिजाइंस से जुड़ी कुछ खास बातें।

कट आउट ब्राइडल मेहंदी डिजाइन 

cut out bridal mehndi

मॉडर्न लुक वाली मेहंदी अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह के झूमर वाले कट आउट मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आप एक तरफ झूमर का डिजाइन और दूसरी तरफ आप बारीक डिजाइन के जाल मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं। कट आउट में आप अपने पार्टनर की तस्वीर को भी मेहंदी से बनवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हाथों की उंगलियां हैं छोटी तो मेहंदी के ये डिज़ाइन करें ट्राई

बेल डिजाइन ब्राइडल मेहंदी 

bail mehndi for bride

मिनिमल डिजाइन की मेहंदी को शादी के दिन हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बेल के डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए कलाई पर ब्रेसलेट के शेप की तरह मेहंदी का डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तरह का ज्वेलरी स्टाइल बेल डिजाइन आपके हाथों पर हाथ फूल की तरह नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास

फुल हैण्ड ब्राइडल मेहंदी डिजाइन 

full hand mehndi for bride

अपनी शादी के दिन भरे हाथों की मेहंदी को लगाना चाहती हैं तो इस तरह से डोली, फेरे, मंडप, वरमाला के डिजाइन को आप अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस तरह के भरे हाथों वाली मेहंदी कभी भी आउट ऑफ़ ट्रेंड नहीं होती है। इसमें आप अपने पार्टनर का नाम कलाई में भी लिखवा सकती हैं।

 

अगर आपको दुल्हन के लिए पिक्चर-आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit: Ram Mehndi/ Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।