Karwa Chauth Mehndi Designs: हाथों की उंगलियां हैं छोटी तो मेहंदी के ये डिज़ाइन करें ट्राई

हर छोटे-बड़े फंक्शन पर हाथों पर मेहंदी लगाई जाती है। इसे हाथों पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं हाथों पर किसी भी प्रकार की मेहंदी लगाने से पहले आपको हाथों के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार बनाया गया डिजाइन आपके हाथों पर खूबसूरत लुक नहीं दे पाता है।
खासकर हाथों की छोटी उंगलियां छोटी होने पर हमें डिजाइन चुनने में परेशानी होती है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ डिजाइन ज खासकर हाथों की छोटी उंगलियों के लिए खास हैं।
हाफ हैण्ड मेहंदी डिजाइन (Finger Jaal Mehndi Design)

अगर आप केवल उंगलियों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से बारीकी से बना हुआ मेहंदी का पैटर्न बना सकती हैं। इसे आप राजस्थानी स्टाइल मेहंदी भी कह सकती हैं। कोशिश करें कि आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें। वहीं देखने में यह डिजाइन काफी मिनिमल और खूबसूरत नजर आएगा।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन (Floral Mehndi Design)
छोटी उंगलियों पर आप फ्लोरल मेहंदी डिजाइन काफी सुंदर दिखता है। आप किसी भी पैर्टन में फूल बना सकती हैं। मोटी मेहंदी की कीप काटें, इससे डिजाइन सुंदर लगेगा। यह डिजाइन बनाने में बेहद आसान भी है।
केरी मेहंदी डिजाइन (Keri Mehndi Design)

छोटे हाथों पर केरी का डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप कोई मिनिमल से डिजाइन को ही चुनें। ऐसा करने से आपके हाथों पर बना हुआ डिजाइन काफी खूबसूरती के साथ हाइलाइट होकर नजर आएगा। आप चाहे तो केरी के डिजाइन को बनाने के लिए फूल-पत्ती बेल बनाकर इस तरह से केवल 1 से 2 उंगलियों के ऊपर बारीकी से डिजाइन बना सकती हैं।
रिंग मेहंदी डिजाइन (Ring Mehndi Designs)

मिनिमल और मॉडर्न लुक वाली मेहंदी का डिजाइन हाथों में बनाना चाहती हैं तो इस तरह से केवल रिंग फिंगर में आप बारीकी से डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन खासकर छोटे हाथों पर खूबसूरत नजर आता है। आप चाहे तो एक से ज्यादा उंगलियों पर भी इस तरह से मेह्नी को लगा सकती हैं।
पिक्चर आर्ट मेहंदी डिजाइन (Picture Mehndi Design)

अगर आप खुद मेहंदी लगाना अच्छे तरीके से जानते हैं तो इस तरह की तस्वीर आप अपने हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में खासकर हल्के हाथों के दबाव से शेडिंग की जाती है। साथ ही इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए आपको काफी बारीकी से डिजाइन को समझना बेहद जरूरी होता है।
मिनिमल डिजाइन मेहंदी (Latest Mehndi Designs)

अगर आप मिनिमल डिजाइन की मेहंदी हाथों की उंगलियों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह का रिंग मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर बेहद खूबसूरत नजर आएगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीक साज वाली रिंग मेहंदी के पैटर्न को ही चुनें।
इसे भी पढ़ें : चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास
पत्ती डिजाइन मेहंदी (Simple Mehndi Designs)

वहीं अगर आप मॉडर्न डिजाइन वाली मेहंदी को करवाचौथ के लिए हाथों लगाने का सोच रही हैं तो इस तरीके से हाथों की हर उंगली के साइड पर इस तरह से छोटे साइज की पत्तियां बना सकती हैं। आप चाहे तो पत्तियों के साथ-साथ छोटे साइज के फूल भी हाथों पर बना सकती हैं।
नाम वाली मेहंदी डिजाइन (Jaal Mehndi Designs)

इस करवाचौथ के मौके पर अगर आप अपने हाथों पर अपने पति के नाम वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से एक-एक कर नाम के अक्षर को हाथों की उंगलियों पर लिख सकती हैं। ऐसा डिजाइन आपके हाथों की उंगलियों को काफी युनिक लुक देने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट की तरह आपके हाथों की भी शोभा बढ़ाएंगे मंडला आर्ट मेहंदी के ये खास डिजाइंस
भरी उंगलियों वाली मेहंदी डिजाइन (Finger Mehndi Design)

अगर आपको भरी उंगलियों वाले डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद है तो इस तरीके का डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने का काम करेगा। वहीं इस तरह के डिजाइन को छोटी उंगलियों पर बनाने के लिए आपको बारीक मेहंदी का डिजाइन बनाना होगा।
अगर आपको छोटी उंगलियों के लिए मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।