सनबर्न के कारण त्वचा हो गई है डैमेज तो इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल

त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। यह बात तो आप और हम सभी बेहद अच्छे से जानते हैं और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के स्किन केयर रूटीन को भी फॉलो करना बेहद पसंद करते हैं।
आजकल सर्दी होने के कारण हम धूप में बैठ तो जाते हैं, लेकिन उससे होने वाले डैमेज से हमारी स्किन को काफी नुकसान भी हो जाता है। वहीं रोजाना नए से नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स मार्केट में नजर आ रहे हैं, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे घरेलू इन्ग्रेडिएन्ट्स जिसके इस्तेमाल से आप सनबर्न के कारण होने वाले डैमेज से आप छुटकारा पा सकती हैं और साफ-निखरी त्वचा भी पा सकती हैं। जानने के लिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा में मौजूद सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की त्वचा को हाइड्रेट करने का काम भी करते हैं। आप चाहे तो सुबह उठकर सीधे एलोवेरा को काटकर उसके अंदर मौजूद जेल को चेहरे पर करीब 10 से 15 मिनट तक लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो फेस पैक के रूप में भी इसे चेहरे पर आसानी से लगा सकती हैं। (ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक)

इसे भी पढ़ें : घर पर बना ये फ्रूट फेस पैक लाएगा आपके चेहरे पर निखार
बेसन
बेसन त्वचा पर मौजूद टैनिंग को हटाने का काम करता है। इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन कर साफ और निखरा हुआ बनाने का काम करती हैं। इसका इस्तेमाल आप दूध, गुलाब जल और शहद में मिलाकर भी कर सकती हैं। बता दें कि इसमें मौजूद जिंक त्वचा पर होने वाले किसी भी तरह के इन्फेक्शन को खत्म करने का काम भी करता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक कर सकती हैं। (दही के स्किन को फायदे)
इसे भी पढ़ें : झुर्रियों के लिए घर पर ही बनाएं ये आसान हर्बल फेस वॉश

दही
चेहरे की त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए दही बेहद काम में आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड होता है,जो स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव करने का काम करता है। आप दही से बना फेस पैक भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक कर सकती हैं। वहीं और अच्छे रिजल्ट्स के लिए आप दही में शहद, बेसन, गुलाब जल जैसी कई चीजें भी जरूरत अनुसार मिलाकर लगा सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको सनबर्न के कारण डैमेज स्किन के लिए घरेलू चीजें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। साथ ही कमेंट कर अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिन्दगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।