गर्मियों में आपके बाल रहेंगे हेल्दी और शाइनी, लगाएं यह नेचुरल हेयर मास्क

गर्मियों का मौसम सेहत के साथ साथ त्वचा और बालों के लिए भी चुनौती लाता है। बालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पसीने के कारण चिपचिपापन, रूखापन, गंदगी, बालों का बेजान दिखना और ऑयली होना आम बात है। लेकिन चिंता मत कीजिए, क्योंकि हम आपको एक्सपर्ट के बताए हुए एक ऐसे हेयर मास्क से रूबरू करा रहे हैं, जो गर्मियों में आपके बालों को न सिर्फ हेल्दी रखेगा बल्कि उनमें एक लाजवाब चमक भी ला सकेगा। अगर आप सोच रहे हैं, कि ये कोई महंगा ट्रीटमेंट होने वाला है, तो आपको बता दें कि इससे आपकी जेब पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इस बारे में हेयर एक्सपर्ट भावना मेहरा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।
मास्क बनाने की सामग्री
View this post on Instagram
- एक कप खट्टी छाछ
- 2 टेबलस्पून मुलतानी मिट्टी
विधि
- एक कप में छाछ निकाल लें।
- इसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- तैयार है आपका पावरफुल पैक
- अपने बालों को सुलझाएं।
- इसे स्कैल्प से लेकर लेंथ तक लगाएं।
- 15 मिनट के बाद वॉश कर लें।
यह भी पढ़ें:चेहरे पर न करें लहसुन का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें नुकसान
मास्क के फायदे

- एक्सपर्ट बताती हैं कि मुल्तानी मिट्टी बरसों से हमारी दादी और नानी इस्तेमाल करती आई हैं। यह गंदगी और तेल को अपनी ओर खींचने वाले चुंबक की तरह काम करती हैं।
- खट्टी छाछ नेचुरल प्रोटीन और लैक्टिक एसिड से भरपूर होती है, जो बालों को पोषण तेती है, इससे उनकी चमक बढ़ जाती है और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
- खासकर जिन लोगों की स्कैल्प ऑयली रहती है, उनके लिए यह हेयर मास्क किसी वरदान से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें-घर में रखी इन 4 सब्जी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।