Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

Long Hair: नारियल के तेल में बस मिलाएं 1 चीज, मेरे जैसे आपके भी बहुत जल्‍दी लंबे होने लगेंगे बाल

नारियल तेल और कलौंजी से बना यह आसान होममेड हेयर मास्क बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाता है, हेयर फॉल कम करता है और बालों को बनाता है घना, काला और शाइनी। जानें तरीका, फायदे और लगाने का सही तरीका।
Updated:- 2026-01-29, 16:32 IST
homemade hair pack

लंबे और घने बाल हर महिला की खूबसूरती को बढ़ाते हैं और इनका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण बालों की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है। बाजार में भले ही हेयर एक्सटेंशन और महंगे प्रोडक्ट्स मिल जाते हों, जो कुछ ही दिनों में बाल लंबे करने का दावा करते हैं, लेकिन ये ज्यादा असरदार नहीं होते। अगर सच में नैचुरल और हेल्दी लंबे बाल चाहिए, तो थोड़ी देखभाल और सही उपाय अपनाना जरूरी है।

दिल्ली के शाहदरा स्थित कलर्स ब्यूटी सैलून की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी के अनुसार, बालों की सही देखभाल के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। आपकी किचन में ही ऐसे कई नेचुरल इंग्रेडिएंट्स मौजूद हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर नारियल तेल के साथ कलौंजी और कुछ अन्य चीजों को मिलाकर तैयार किया गया हेयर पैक बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है, उन्हें मजबूत बनाता है और साथ ही बालों को काला, घना और शाइनी भी बनाता है।

लंबे बालों के लिए Homemade Hair Pack

सही खान-पान के साथ-साथ बालों को बाहर से भी उचित पोषण मिलना चाहिए, इससे बालों की ग्रोथ अच्‍छी होती है। चलिए एक ऐसा ही हेयर पैक हम आपको आज बताएंगे, जो घर पर ही बन सकता है और बालों की ग्रोथ पर इसका सकारात्‍मक प्रभाव भी पड़ता है।

सामग्री

  • 1/2 छोटी कटोरी नारियल का तेल
  • 2 बड़ा चम्‍मच कलौंजी
  • 1 छोटा चम्‍मच बादाम का तेल

विधि

  • एक रात पहले कलौंजी को पानी में भिगो दें। दूसरे दिन सुबह इसे पीस लें और पेस्‍ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्‍ट में नारियल का तेल और बादाम का तेल मिक्‍स करें।
  • इसे बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं और कम से कम 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें।
  • इस होममेड हेयर पैक को बालों में पेनिट्रेट कराने के लिए आप हॉट टॉवल ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं।
  • इसके बाद आप बालों को शैंपू से वॉश कर लें और बालों को नेचुरली सुखाएं।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: बालों को लंबा बनाने का राज! बांधकर या खुले हेयर रखने से मिलेगा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय

 

kalonji-oil

हेयर मास्‍क लगाने का सही तरीका

  • बालों में हेयर मास्‍क लगाने से पहले बालों को एक बार अच्‍छी तरह से वॉश कर लें और सुखा लें। बालों में कंडीशनर नहीं लगाएं।
  • जब बाल सूख जाएं तो बालों हेया मास्‍क को स्‍कैल्‍प पर मसाज करते हुए लगएं और लेंथ तक ले जाएं।
  • 2 घंटे के लिए इस मिश्रण को बालों में लगा रहने दें और फिर बालों को वॉश कर लें।
  • बालों को वॉश करके इन्‍हें नेचुराली सुखा लें।

नारियल तेल और कलौंजी के हेयर मास्‍क के फायदे

  • अगर आपको हेयर फॉल की समस्‍या है, तो आपको इस हेयर मास्‍क को लगाने से बहुत फायदा होगा। आपको बता दें कि कलौंजी में थायमोक्विनोन तत्‍व होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है।
  • यह हेयर मास्‍क आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाता है। इससे आपके स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कलेशन बेहतर होता है।
  • अगर आपके बाल बेजान और रूखे हो गए हैं, तो इस हेयर पैक को लगाने से बालों में चमक आ जाती है और रूखापन भी दूर हो जाता है।
  • यह हेयर पैक एंटी-एजिंग भी होता है। इसमें कलौंजी होने के कारण यह बालों को असमय सफेद होने से रोकता है।

यह भी पढ़ें- Long Hair: 30 दिन में हो सकती है जबरदस्‍त हेयर ग्रोथ, बस रोज रात में करें यह काम

 

kalonji-tel-for-hair-growth

नोट- इस हेयर मास्‍क का फायदा आपको तब ही होगा, जब आप लगातार इसे अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्‍सा बना लेंगी।

यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या यह हेयर पैक सभी तरह के बालों के लिए सुरक्षित है?
हाँ, यह पूरी तरह नेचुरल है और सामान्य, रूखे, ऑयली व डैमेज्ड बालों पर सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस हेयर पैक का असर कितने समय में दिखने लगता है?
नियमित इस्तेमाल और सही खान-पान के साथ 3–4 हफ्तों में बालों की ग्रोथ और शाइन में फर्क नजर आने लगता है।
क्या इस पैक को लगाने के बाद शैंपू करना जरूरी है?
हाँ, 2 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धोना जरूरी है ताकि तेल और पेस्ट अच्छी तरह साफ हो जाए।
कलौंजी बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?
कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व बालों का झड़ना कम करते हैं, स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और नए बाल उगने में मदद करते हैं।
क्या नारियल तेल से बालों की ग्रोथ बढ़ती है?
हाँ, नारियल तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और उनकी ग्रोथ बेहतर होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।