herzindagi
image

घर में रखी इन 4 सब्जी का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें तरीका

स्किन से जुड़ी हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।  ऐसे में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और अधिकतर लड़कियां इस मौसम में स्किन प्रॉब्लम का सामना करती हैं, लेकिन अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन उपाय को कर चेहरे पर होने वाली परेशानी को कम कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-04-18, 16:00 IST

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लड़कियां कई प्रयास करती हैं। लड़कियां ना सिर्फ अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखती हैं, बल्कि वे स्किन से जुडी हर छोटी-छोटी चीजों का भी बेहद ध्यान रखती हैं। चेहरे पर छोटी सी प्रॉब्लम को भी ठीक करने के लिए कुछ लड़कियां बाजार के महंगे प्रोडक्ट और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी लेती है। अगर आप भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बावजूद भी अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम नहीं कर आ रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

इन चार सब्जी का करें इस्तेमाल

2 - 2025-03-26T134458.112

आज हम आपको ऐसी 4 सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसे आप न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन सब्जी के बारे में। गर्मी का मौसम लगभग शुरू हो गया है और ऐसे में चेहरे पर अलग अलग तरह की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है। गर्मी के मौसम में अगर आप भी अपने चेहरे को स्वस्थ और बेदाग रखना चाहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के मुताबिक गर्मी के मौसम में चेहरे का खास ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इससे स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने चेहरे को स्वस्थ बनाने के लिए घर में रखी कुछ सब्जी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप खीरे का इस्तेमाल टोनर के रूप में कर अपने चेहरे की स्किन को स्वस्थ रख सकती हैं। आप खीरे को कद्दूकस कर इसका स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

आलू का करें इस्तेमाल

आप चाहें तो गर्मी के मौसम में आलू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू को न सिर्फ सब्जी बनाने में काम में लिया जाता है बल्कि आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर होने वाली परेशानी को कम करने के लिए भी कर सकती हैं। आलू को बीच से काटकर आप अपने चेहरे पर हल्के हाथों से घिस सकती हैं। यही नहीं आप चाहें तो इसके रस को निकालकर टोनर भी बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  60 की उम्र में भी दिखेंगी जवान, बस चेहरे के लिए करना होगा ये काम

टमाटर का इस्तेमाल

1 - 2025-03-26T134500.045

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी ने आगे बताया कि आप चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे सलाद और सब्जी के अलावा स्किन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। आप इसका रास निकालकर स्प्रे बॉटल में भर कर टोनर के रूप में इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यही नहीं आप चाहें तो टमाटर को कद्दूकस कर इससे फेस पैक भी बना सकती हैं।

बैंगन का इस्तेमाल

अपने चेहरे की स्किन को गर्मी में हाइड्रेट रखने के लिए और स्मूथ स्किन पाने के लिए आप बैंगन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह सब्जी भी आपके चेहरे के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप इसका रास निकाल कर टोनर बनाकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप बैंगन का इस्तेमाल कर फेस पैक या स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं। इन सभी सब्जी की मदद से आप अपने चेहरे को गर्मी के मौसम में कूल रख सकती हैं।

नोट: चेहरे पर कसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, नहीं तो कुछ लड़कियों को इससे स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  चेहरे पर न करें लहसुन का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।