मेकअप करते समय महिलाएं अपना सबसे ज्यादा समय आई मेकअप में ही बिताती हैं। उनकी यही कोशिश होती है कि वह डिफरेंट शेड्स व मेकअप स्टाइल के जरिए अपनी आंखों को एकदम डिफरेंट लुक दें। हालांकि, आई मेकअप का लुक इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी आंखों का नेचुरल कलर कैसा है। यूं तो अधिकतर महिलाओं की आइज ब्राउन होती हैं, लेकिन वहीं कुछ महिलाओं की आंखें ब्लू या ग्रीन भी हो सकती हैं।
ऐसे में आपके लिए यह आवश्यक हो जाता है कि पहले आप अपनी आइज के कलर पर फोकस करें और फिर उसके बाद ही आई मेकअप करें। मसलन, अगर आपकी आंखों का नेचुरल कलर ग्रीन है तो यकीनन यह आपको भीड़ से एकदम अलग दिखाता है। लेकिन ऐसी महिलाओं को आई मेकअप के दौरान कुछ खास कलर्स को अवॉयड से बचना चाहिए। वहीं, रेड या चेरी जैसे कलर्स ग्रीन आंखों की महिलाओं पर काफी अच्छे लगते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि नेचुरल ग्रीन आई की महिलाएं किस तरह मेकअप कर सकती हैं-
काजल को करें अवॉयड
अगर आपकी आंखें ग्रीन हैं तो वह नेचुरली बेहद खूबसूरत होती हैं। ऐसे में अगर आप मेकअप कर रही हैं तो आपको काजल अवॉयड करने की कोशिश करनी चाहिए। आप आई मेकअप के दौरान आई लाइनर, आईशैडो व मस्कारा लगा सकती हैं। लेकिन ग्रीन आई वुमन पर काजल बहुत अधिक अच्छा नहीं लगता है।
इसे जरूर पढ़ें-काजल लगाते समय यह गलतियां कर देंगी आपका पूरा लुक खराब
अगर करें स्मोकी आइज
ग्रीन आंखों की महिलाओं पर यूं तो सटल आई मेकअप अच्छा लगता है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप आई मेकअप के दौरान एक्सपेरिमेंटल नहीं हो सकतीं। अगर आप किसी नाइट इवेंट या पार्टी में जा रही हैं तो ऐसे में आप स्मोकी आइज लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। हालांकि, इस दौरान आप ब्लैक की जगह ब्राउन शेड को प्राथमिकता दें। स्मोकी आई मेकअप करते समय आप लिप शेड सटल रखें। चाहें तो लिप्स पर सिर्फ ग्लॉस भी लगाया जा सकता है।
यूं लगाएं विंग्ड आई लाइनर
अमूमन महिलाएं आई मेकअप के दौरान आई लाइनर लगाते समय काफी क्रिएटिव होने की कोशिश करती हैं। इसी क्रम में वह विंग्ड आई लाइनर भी लगाती हैं। हालांकि, अगर आपकी आंखों का कलर ग्रीन है तो ऐसे में आपको विंग्स आई लाइनर लगाते समय इस बात का ध्यान रखना है कि वह बहुत अधिक थिक ना हो। बल्कि आप अपनी लैशलाइन के साथ-साथ एक थिन विंग्ड लाइनर लगाएं। यह देखने में बेहद ही खूबसूरत नजर आता है।
कलर सलेक्शन पर दें ध्यान
जब आप आई मेकअप कर रही हैं तो सबसे जरूरी है सही कलर सलेक्शन। यूं तो महिलाएं कई तरह के कलर्स को अपने आई मेकअप का हिस्सा बनाती हैं। लेकिन आप अपनी आंखों के कलर का ध्यान रखते हुए कलर चुनें। मसलन, अगर आप विंग्ड लाइनर लगा रही हैं तो चेरी, रेडिश ब्राउन व ब्राउन शेड को चुन सकती हैं। वहीं आई मेकअप के दौरान रेड कलर भी काफी अच्छा लगेगा। अमूमन ग्रीन आइज महिलाओं का स्किन कॉम्पलेक्शन फेयर होता है, इसलिए ब्राइट कलर्स उन पर काफी अच्छे लगते हैं। हालांकि, आप आई मेकअप के दौरान ग्रीन कलर को अवॉयड करने की कोशिश करें।
इसे जरूर पढ़ें-ब्लैक ही नहीं, इन आईशैडो कलर से भी क्रिएट की जा सकती है स्मोकी आइज
तो अब आप भी इन टिप्स को फॉलो करें और अपनी ग्रीन आंखों की खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों