हर एक महिला को अपनी स्किन टोन और बॉडी टाइप के अनुसार ही ऑउटफिट और मेकअप का चयन करना चाहिए। तभी लुक परफेक्ट नजर आता है। अक्सर महिलाएं किसी भी पार्टी में जाने से पहले इसी बात को लेकर बहुत कंफ्यूज रहती हैं, कि ड्रेस के हिसाब से कौन सी ज्वेलरी या लिप शेड सही रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि फेयर स्किन टोन वाली लड़कियों पर हर चीज खिलती हैं। जबकि डार्क या डस्की स्किन वाली महिलाओं को कुछ भी कैरी करते समय थोड़ा सोचना पड़ता है। ताकि लुक अजीब न नजर आने लगे। ऐसे में फेस पर आप चाहे कितना भी मेकअप न कर लें लिपस्टिक के बिना चेहरा काफी अधूरा सा लगता है। लिपस्टिक ही आपके पूरे लुक को बनाती और बिगाड़ती है।
अगर आपकी स्किन का कलर डस्की है और आप अक्सर लिपस्टिक शेड को लेकर परेशान रहती हैं कि आखिर मेरी स्किन पर कौन से शेड्स जचेंगे। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ लिप शेड्स दिखाने जा रहे हैं। यह सभी शेड्स डस्की स्किन वाली लड़कियों के लिए बेस्ट रहेंगे। इन शेड्स को वो अपनी इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर तरह की ड्रेस के संग ला सकती हैं।
डस्की स्किन के लिए लिपस्टिक शेड्स
आप डस्की पर नीचे दिखाए जा रहे हैं शेड्स को अप्लाई कर सकती हैं। यह कॉलेज से लेकर पार्टीज तक में आपका लुक गॉर्जियस बना देंगे।
बेरी लिपस्टिक शेड
यदि आपकी स्किन का कलर डस्की है तो आपके लिए बेरी लिपस्टिक शेड बेस्ट रहेगा। अधिकतर लोगों को लगता है कि डस्की स्किन टोन पर डार्क कलर नहीं खिलते हैं। जबकि ऐसा सोचना एकदम गलत है आप डस्की स्किन पर डार्क कलर अप्लाई कर सकती हैं। हालांकि यह शेड थोड़ा डार्क होता है, लेकिन लगाने के बाद आपक फेस अलग ही नजर आने लगता है। यह शेड नाइट फंक्शन के लिए परफेक्ट है। इसे आप अपनी एथनिक और वेस्टर्न हर ड्रेस के संग लगा सकती हैं।
डीप रेड लिपस्टिक शेड
डस्की स्किन वाली महिलाओं के लिए डीप रेड लिपस्टिक शेड भी अच्छा रहेगा। इसको लगाने के बाद आपका फेस काफी फ्रेश नजर आने लगेगा। यह शेड आप दिन और रात दोनों तरह के फंक्शन में लगा सकती हैं। यह कलर थोड़ा मरून टच में होता है। डीप रेड लिपस्टिक शेड न तो एकदम डार्क होता है और न ही लाइट। ऐसे में आप इसको आसानी से लगा सकती हैं। मैरिड महिलाएं ऐसे लिपस्टिक शेड्स ज्यादा पसंद करती हैं।
ये भी पढ़ें:Best Lipstick Shades: हर लड़की की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये 5 लिपस्टिक शेड
चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक शेड
ब्राउन लिपस्टिक शेड हमेशा से ही महिलाओं की पसंद रहा है। वैसे तो लिपस्टिक का ब्राउन शेड हर महिला और जंचता है, लेकिन डस्की स्किन पर भी यह काफी खूबसूरत लुक देता है। चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक शेड आप कॉलेज, ऑफिस और पार्टी हर जगह लगाकर जा सकती हैं। यह आपकी इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ड्रेस के साथ खिलता है। इसको लगाने के बाद आपका लुक काफी बोल्ड नजर आने लगता है। साथ ही यह आपका लुक अट्रैक्टिव भी बना देता है।
ये भी पढ़ें: मीडियम फेयर स्किन के लिए परफेक्ट हैं ये लिपस्टिक शेड्स, जानिए
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों