Best Lipstick Shades: हर लड़की की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये 5 लिपस्टिक शेड

Evergreen Lipstick Shades: कुछ लिपस्टिक शेड्स ऐसे होते हैं जिनका फैशन कभी भी आउट नहीं होता है। इनको आप कभी भी और किसी भी मौके पर लगा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही लिपस्टिक शेड्स दिखाने जा रहे हैं, जो कि हर लड़की की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए।
makeup tips

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। वहीं मेकअप करते हुए हमें सभी चीजों की ओर ध्यान देना होता है। तब जाकर हम खुद को सुंदर बना पाते हैं। एक महिला मेकअप करने के बाद अलग ही लुक में नजर आती है। ऐसे में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनको यदि आपने मेकअप के दौरान नहीं लगाया तो आपका फेस काफी फीका लगने लगता है। ऐसी ही एक चीज का नाम आज हम बताने जा रहे हैं।

मेकअप में लिपस्टिक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके बिना हमारा लुक कंप्लीट नहीं होता है। आप चाहे कितना भी मेकअप क्यों न कर लें जब तक आप एक बढ़िया सा लिपस्टिक शेड नहीं लगाती हैं तो फेस बहुत डल लगता है। फिर चाहे ऑफिस हो या पार्टी एक अच्छा लिपस्टिक शेड हमारे सुंदरता में चार-चांद लगा देता है। मार्केट में वैसे तो आज कई लिपस्टिक शेड्स आ रहे हैं, लेकिन कुछ शेड्स ऐसे होते हैं, जो कि एवरग्रीन होते हैं। पहला एक तो इन लिपस्टिक शेड्स का फैशन कभी आउट नहीं होता है। दूसरा इनको मिक्स करके आप बहुत से न्यू शेड्स क्रिएट कर सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसे 5 खूबसूरत लिपस्टिक दिखाने जा रहे हैं, जो कि हर लड़की की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए। यह शेड्स आपके पूरे लुक को निखार देगा।

1. ब्राउन लिपस्टिक शेड

brown  lipstick shade

ब्राउन एक ऐसा कलर हैं जिसको हर उम्र की महिला पसंद करती है। इसमें आपको लाइट से लेकर डार्क कई तरह के शेड्स मिल जाएंगे। जिनको आप अपनों चॉइस के हिसाब से ले सकती हैं। ऐसे में ब्राउन लिपस्टिक शेड आप ऑफिस से लेकर कैजुअली और पार्टी में भी लगा सकती हैं। ब्राउन शेड शेड यंग गर्ल्स की पहली पसंद होता है। ऐसे में ब्राउन कलर अपनी किट में आप जरूर रखें।

2 वाइन लिपस्टिक शेड

wine  lipstick shade

आजकल वाइन लिपस्टिक शेड काफी ट्रेंड में है। ऐसे में यदि आपकी स्किन टन ब्राइट है तो वाइन कलर का लिपस्टिक शेड जरूर ट्राई करें। नाइट और डे दोनों फंक्शन में यह आपको अट्रैक्टिव लुक देता है। यदि आपको यह शेड ज्यादा डार्क लगता है तो इसमें कोई लाइट कलर का शेड मिक्स करके इसे थोड़ा लाइट कर सकती हैं।

3 न्यूड लिपस्टिक शेड

nude  lipstick shade

न्यूड लिपस्टिकशेड को काफी समय से पसंद किया जा रहा है। अधिकतर लोग ऑफिस तया कैजुअल लुक लिए इसे ज्यादा पसंद करते हैं। आजकल तो ब्राइड भी न्यूड मेकअप के साथ लिपस्टिक शेड भी न्यूड लगा रही हैं। इसमें आपको कई तरह के अलग-अलग शेड्स देखने को मिल जाएंगे। यदि आपको नेचुरल लुक चाहिए तो उसके लिए न्यूड शेड बेस्ट रहता है।

4 रेड लिपस्टिक शेड

red lipstick shade

यदि आप मैरिड हैं तो आपके लिए रेड लिपस्टिक शेड परफेक्ट ऑप्शन है। शादीशुदा महिला का लुक रेड लिपस्टिक लगाने के बाद ही पूरा लगता है। कुछ अनमैरिड लड़कियां भी वैसे रेड लिपस्टिक शेड पसंद करती हैं। इसे लगाने के बाद लुक काफी खूबसूरत नजर आता है। वेडिंग सीजन में रेड कलर की काफी डिमांड होती है। इसको आप अपनी चॉइस के शेड के हिसाब से ले सकती हैं।

5. पिंक लिपस्टिक शेड

pink  lipstick shade

पिंक भी एवरग्रीन लिपस्टिक शेड होता है। इसमें आप कई कलर की लिपस्टिक मिक्स करके इससे एक नया शेड बना सकती हैं। अधिकतर कॉलेज गर्ल्स एथनिक के संग पिंक शेड जरूर लगाती हैं। ऐसे में हर लड़की की मेकअप किट और बैग में आपको पिंक लिपस्टिक शेड जरूर मिल जाएगा। इसमें आपको कई तरह के ब्यूटीफुल शेड्स मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Lipstick Shades: गर्मियों में लाइट कलर आउटफिट के साथ लगाएं ये लिपस्टिक शेड, मेकअप लुक लगेगा अच्छा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP