Eid Nail Art Ideas: ईद पर नाखूनों को दें खूबसूरत टच, नेल आर्ट के इन डिजाइंस को करवाएं क्रिएट

 Nail Art Ke Designs: ईद के मौके पर अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप नेल आर्ट खरवाएं। इसके लिए आप सिंपल और एलीगेंट डिजाइन को पसंद कर सकती हैं।
image

Eid Nail Art Designs: जब भी त्योहार पर खूबसूरत लुक क्रिएट करने की बात आती है, तो ऐसे में हम अक्सर अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल करते हैं। लेकिन आप आउटफिट के साथ-साथ अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नेल आर्ट करवाएं। त्योहार पर नेल आर्ट हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। ईद के मौके पर आप अपने हाथों में अलग-अलग तरह की नेल आर्ट करा सकती हैं। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के नेल आर्ट को करा सकते हैं।

चांद सितारे वाली नेल आर्ट

आप हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए चांद और सितारे वाली नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट को करवाने के बाद आपके हाथ ईद के त्योहार पर काफी अच्छे लगेंगे। इसके लिए आपके नाखूनों पर बेस कलर को लगाकर इसमें स्टार और चांद के डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा। इसमें जेल नेल पैंट लगाई जाएगी। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।

Nail art ideas (2)

स्टोन डिजाइन नेल आर्ट

ईद के मौके पर हाथों की सुंदरता को दोगुना करने के लिए आप स्टोन डिजाइन वाले नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ अच्छे नजर आते हैं। इसमें स्टोन को लाइन या एक स्टोन डिजाइन में लगाया जाता है। इससे आपके नाखूनों की सुंदरता पहले से ज्यादा बढ़ जाती है। इसे करवाने में आपको 2,000 से 3,000 रुपये देने पड़ सकते हैं।

Stone naila rt

इसे भी पढ़ें: Eid Special Nail Art: ईद के मौके पर हाथों में करवाएं ये नेल आर्ट, सुंदरता में लग जाएंगे चार चांद

बटरफ्लाई डिजाइन नेल आर्ट

हाथों में करवाने के लिए आप बटरफ्लाई डिजाइन नेल आर्ट को करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट को करवाने से आपके नाखून पहले से ज्यादा अच्छे लगेंगे। आपको ईद या उसके बाद अपने नाखूनों के कलर को चेंज करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।

butterfly nail art

इसे भी पढ़ें:White Colour Nail Art: हाथों के नाखूनों पर करवाएं व्हाइट कलर नेल आर्ट, देखें तस्वीरें

इस बार आप नेल आर्ट को करवाने के लिए इन डिजाइंस को ट्राई करें। ईद के मौके पर आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपको नेल डिजाइंस में आइडिया मिल जाएगा। बस आपको ज्यादा अलग डिजाइन करवाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन ईद के त्योहार के दिन आप अपने नाखूनों को देखकर खुश हो जाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP